Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का स्वागत:दीपक मौर्य बोले- संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

    2 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य का 28 फरवरी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिले में स्वागत समारोह और विशाल जुलूस का आयोजन हुआ। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सिद्धार्थनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से स्वागत यात्रा की शुरुआत की, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सनई चौराहे तक पहुंची। स्वागत जुलूस हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर हाइडिल तिराहा, पार्क रोड और साड़ी तिराहा होते हुए सनई चौराहे पर पहुंचा। सनई चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम के साथ जुलूस का समापन हुआ। कार्यक्रम में लगभग 50 चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल रहा। जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य खुली जिप्सी में सवार होकर हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। उनके साथ डुमरियागंज से सांसद जगदंबिका पाल भी जिप्सी पर मौजूद थे। सड़क के दोनों ओर खड़े कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें सदर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा जिला मंत्री फते बहादुर सिंह, जिला महामंत्री विपिन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सभी नेताओं ने दीपक मौर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। देखें, 10 तस्वीरें… स्वागत समारोह के दौरान पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी के झंडे और नारों के बीच कई स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भी माल्यार्पण कर जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वागत मंच बनाकर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि उन्होंने बूथ स्तर के एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर जिला अध्यक्ष तक का सफर तय किया है, जो उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। उन्होंने कहा, “मैं बूथ से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा। संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जिले की सभी पांचों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।” उन्होंने यह भी कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य तेज किया जाएगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दीपक मौर्य का बूथ स्तर से जिला अध्यक्ष तक पहुंचना पार्टी की संगठनात्मक परंपरा को दर्शाता है, जिसमें जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर दिया जाता है। उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संकेत मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश सरकार ने एचपीवी टीकाकरण अभियान किया शुरू:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी, देवरिया में हुआ आयोजन
    Next Article
    सहारनपुर में बहन-बहनोई ने बनाए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट:इंस्टाग्राम पर अश्लील ऑडियो-वीडियो वायरल कर 50 हजार और जेवर ऐंठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment