Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया:मनकापुर ब्लॉक में बीडीओ को सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    3 hours ago

    2

    0

    गोंडा जिले के मनकापुर ब्लॉक में आज शुक्रवार को ग्राम प्रधानों ने अपने कार्यकाल को बढ़ाए जाने और समय पर चुनाव कराने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रधान संघ मनकापुर के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और महामंत्री अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रधानों ने बीडीओ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा है। प्रधानों का कहना है कि उनका कार्यकाल 26 मई और 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है, जबकि मतदाता सूची जून में प्रकाशित होगी। ऐसे में समय पर चुनाव संभव नहीं है। उन्होंने मांग की कि चुनाव होने तक उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए। प्रधानों ने आशंका व्यक्त की कि यदि प्रशासक नियुक्त किए जाते हैं, तो ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और विकास कार्य रुक जाएंगे। प्रधानों ने यह भी कहा कि प्रशासकों के बैठने से भ्रष्टाचार (कमीशन खोरी) बढ़ जाएगी। उनका तर्क है कि जनता ने उन्हें विकास कार्यों के लिए चुना है और ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर प्रधानों के पास ही आते हैं, जबकि प्रशासक उनकी बात नहीं सुनेंगे। प्रधान संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने सरकार से समय पर चुनाव कराने या कार्यकाल बढ़ाने की मांग दोहराई, उदाहरण देते हुए कि कई राज्यों में ऐसा किया गया है। महामंत्री अवधेश उपाध्याय ने प्रशासकों की नियुक्ति से जनता को होने वाली परेशानी और भ्रष्टाचार बढ़ने की बात पर जोर दिया है। प्रधान संघ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि जितना देर से चुनाव होगा उतना हम लोगों को नुकसान होगा उतना विकास के कार्य को भी नुकसान होगा। सरकार को प्राथमिकता के आधार पर चुनाव करवाना चाहिए क्योंकि हम लोग भी सरकार के ही अभिन्न अंग है। इस प्रदर्शन के दौरान प्रधान संघ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, सीके पाठक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार सिंह, धनपति धर शुक्ला, विजय चौहान, प्रदीप कुमार, लाल साहब शर्मा, राम प्रकाश तिवारी, अशोक कुमार यादव, राकेश कुमार गुप्ता और शिवकुमार वर्मा सहित सैकड़ों ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में ई-रिक्शा-बाइक की टक्कर:चार घायल, बाइक सवार वाराणसी रेफर, रिक्शा चालक फरार
    Next Article
    युवती ने ससुराल पर दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप:मारपीट और प्रताड़ना के बाद SP से न्याय की गुहार, दो साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment