Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानाचार्य ने सड़क सुरक्षा जागरूकता बस को हरी झंडी दिखाई:औरैया मेडिकल कॉलेज में छात्रों ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया

    13 hours ago

    2

    0

    औरैया के पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) मुकेश वीर सिंह ने सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों और मेडिकल छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क हादसों में कमी लाना था। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश वीर सिंह ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान का सिद्धांत है कि रोकथाम इलाज से बेहतर है। यही बात सड़क हादसों पर भी लागू होती है। अस्पताल के इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर नतीजे देखने को मिलते हैं। थोड़ी सी सावधानी बरतकर कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से मानक हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क पर एंबुलेंस को पहले रास्ता देने की बात कही। मेडिकल छात्रों ने लिया जागरूकता का संकल्प प्रधानाचार्य ने मेडिकल छात्रों से गोल्डन आवर और गुड सेमेरिटन कानून के बारे में आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव दवे, डॉ. राहुल शुक्ला, डॉ. आदित्य पांडे, डॉ. राकेश तिवारी समेत अन्य संकाय सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल छात्र मौजूद रहे। सभी ने यातायात नियमों का पालन करने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ पुलिस ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया:दिव्यांगों के नेटवर्क का प्रयोग कर स्कूल कॉलेज और शराब की दुकानों के पास बेचते थे
    Next Article
    मेंहदावल निरीक्षण भवन में बनेंगे दो नए सूट:शासन ने जारी की 82 लाख रुपए की पहली किस्त, परियोजना पर खर्च होंगे 2.05 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment