Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानमंत्री रैली से पहले विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट:मेरठ में समस्या बताने जा रहे थे, प्रशासन ने रोका

    11 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री की मेरठ रैली से पहले कई विपक्षी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इन नेताओं का कहना था कि वे प्रधानमंत्री से मिलकर अपनी समस्याएं और ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने बताया कि वे सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों की ओर से काले कपड़े पहनकर प्रधानमंत्री को शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से ज्ञापन सौंपना चाहते थे। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया और कहा कि आवाज दबने के बजाय और बुलंद होती रहेगी। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता चतर सिंह जाटव ने भी प्रधानमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही। उनके ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और अत्याचारों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया गया था। जाटव ने अपने ज्ञापन में सरधना विधानसभा क्षेत्र के कपसाढ गांव की एक घटना का उल्लेख किया। इसमें दबंगों द्वारा एक अनुसूचित जाति की लड़की का अपहरण कर लिया गया था, जबकि उसकी बुजुर्ग मां द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने मौके पर ही सिर में फर्सा मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने सरधना क्षेत्र की अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया। इनमें सोनू कश्यप नामक ऑटो ड्राइवर को दबंगों द्वारा जिंदा जलाना और एक गरीब अनुसूचित जाति की महिला को खेत में काम करने से मना करने पर बेरहमी से पीटा जाना शामिल है। चतर सिंह जाटव ने प्रशासन से इन घटनाओं पर संज्ञान लेने और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधान परिषद में महोबा के लिए सिटी बसों की मांग:एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने सदन में चार सीएनजी बसें चलाने की मांग की
    Next Article
    PM मोदी और जयंत चौधरी मंच पर एक साथ दिखेंगे:रालोद जिलाध्यक्ष बोले- पश्चिमी उप्र के बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने वाला कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment