Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधान परिषद में महोबा के लिए सिटी बसों की मांग:एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने सदन में चार सीएनजी बसें चलाने की मांग की

    13 hours ago

    1

    0

    महोबा में जल्द ही सिटी बसें दौड़ती नजर आ सकती हैं। चरखारी के एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने विधान परिषद में नियम 110 के तहत यह मुद्दा उठाया। उन्होंने महोबा शहर में चार वातानुकूलित (एसी) और सीएनजी बसों के संचालन की मांग की है। एमएलसी सेंगर ने सदन को बताया कि कलेक्ट्रेट, विकास भवन और जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों की दूरी अधिक होने से जनता को भारी परेशानी और अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। महोबा मुख्यालय की डेढ़ लाख से अधिक आबादी के लिए परिवहन सुविधा की कमी एक बड़ी समस्या है। उन्होंने अवगत कराया कि महोबा मुख्यालय का भौगोलिक विस्तार काफी बढ़ गया है। कलेक्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक कार्यालय लगभग 5 किलोमीटर, विकास भवन 3 किलोमीटर और प्राइवेट बस स्टैंड करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित हैं। इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थाएं और जनसुविधा केंद्र भी शहर के दूरदराज के इलाकों में फैले हुए हैं। उचित परिवहन साधन न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों, छात्र-छात्राओं और विभिन्न वार्डों के निवासियों को निजी वाहनों या महंगे ऑटो-टैक्सी का सहारा लेना पड़ता है। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि आम आदमी की जेब पर भी भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। सदन में अपनी मांग रखते हुए एमएलसी ने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए शहर में तत्काल कम से कम चार सीएनजी और वातानुकूलित सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि सिटी बसों के चलने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी। विधान परिषद में इस मांग के उठने के बाद महोबा की जनता में यह विश्वास जगा है कि जल्द ही शहर की सड़कों पर सिटी बसें दिखाई देंगी, जिससे मुख्यालय का सफर सुगम और सस्ता हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में गंगा तट पर चला स्वच्छता अभियान:'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' के तहत जागरूकता, छात्र-छात्राएं भी हुए शामिल
    Next Article
    प्रधानमंत्री रैली से पहले विपक्षी नेता हाउस अरेस्ट:मेरठ में समस्या बताने जा रहे थे, प्रशासन ने रोका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment