Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधानाध्यापक पर पांच वर्षीय छात्रा से गलत हरकत का आरोप:बलिया में चॉकलेट के बहाने बाथरूम में ले जाकर की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    बलिया के सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर पांच वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर गलत हरकत करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना नवानगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिवानकला में सामने आई है। पीड़िता बालिका ने अपनी मां को बताया कि प्रधानाध्यापक उसे चॉकलेट देने के बहाने स्कूल के बाथरूम में ले जाकर गलत हरकत करता था। बालिका के अनुसार, यह कृत्य कई बार दोहराया गया। उसने यह भी बताया कि विद्यालय की एक अन्य छात्रा के साथ भी प्रधानाध्यापक ने इसी तरह की हरकत की है। बालिका की मां, जो हरियाणा में विवाहित हैं और अपनी बेटी को पढ़ाने के लिए मायके में रह रही थीं, को जब इस घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत अपने पिता और अन्य परिजनों को सूचित किया। परिवार ने तत्काल पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी और सिकन्दरपुर कोतवाली पहुंचकर 30 अप्रैल को लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता बालिका का थाने में बयान दर्ज किया गया, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार रसड़ा/सिकन्दरपुर आलोक कुमार ने बताया कि 30 अप्रैल को थाना सिकन्दरपुर में सिवानकला गांव की एक आवेदिका द्वारा तहरीर दी गई थी। इसमें बताया गया कि उनकी पांच वर्षीय पुत्री के साथ उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक ने 28 अप्रैल को गलत कार्य किया है। इस तहरीर के आधार पर तुरंत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिससे शिक्षा व्यवस्था में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी SBI लाइफ इंश्योरेंस अधिकारी बनकर ठगी:बस्ती में युवक से 4.47 लाख रुपए हड़पे, पॉलिसी और फाइल नंबर की थी सटीक जानकारी
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में बदला मौसम:आंधी-बारिश से राहत, भीषण गर्मी से मिली निजात, किसानों को भी फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment