Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के सम्मान में होली मिलन:गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में आयोजन

    1 hour ago

    1

    0

    गोमती नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में पूर्व छात्र संघ पदाधिकारियों के सम्मान में एक होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, राजनीति, खेल और रक्षा क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। समारोह में डीआरडीओ के चेयरमैन विजय मिश्रा, विंग कमांडर वंदना चौधरी, ग्वालियर राजघराने की गायत्री देवी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गजेंद्र राठौर सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के दिवंगत पूर्व अध्यक्षों और पदाधिकारियों की स्मृति को सम्मान देना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना था। छात्र राजनीति के सकारात्मक योगदान पर चर्चा की कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह थे, जबकि द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह ‘गोप’ ने की। दोनों अतिथियों ने समारोह की सराहना करते हुए छात्र राजनीति के सकारात्मक योगदान पर चर्चा की। समारोह की संपूर्ण व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी सरोज तिवारी और मनोज तिवारी ने संभाली। कार्यक्रम का निर्देशन लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व वरिष्ठ लेक्चरर और शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर अमरीश सिंह, जो वर्तमान में ग्वालियर के एक निजी विश्वविद्यालय के कुलपति हैं, को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। उन्होंने छात्रसंघ के दिवंगत पूर्व पदाधिकारियों की स्मृति में उनके परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही, विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के अनेक पूर्व छात्र नेताओं को भी सम्मानित किया गया। आम जनता महंगाई की समस्याओं से जूझ रही कार्यक्रम के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे राम सिंह राणा ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई और रोजमर्रा की समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार समाज को जाति और वर्ग के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है, जबकि समाज में सभी वर्गों को समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी 17 मार्च को विंध्याचल धाम पहुंचेंगे:नवरात्रि मेला तैयारियों की समीक्षा करेंगे, विश्वविद्यालय भी जाएंगे
    Next Article
    उच्च शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव पर सम्मलेन:सख्त नियामक व्यवस्था लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment