Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के सपा में लौटने की चर्चा:अखिलेश यादव से की मुलाकात, पीलीभीत सदर सीट से कर सकते है दावेदारी

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भाजपा छोड़कर सपा में फिर से शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों को गुरुवार को लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की। हेमराज वर्मा और अखिलेश यादव की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। यह मुलाकात लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में हुई बताई जा रही है। हेमराज वर्मा सपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा की कार्यप्रणाली से असहज सूत्रों के अनुसार, भाजपा में उन्हें अपेक्षित राजनीतिक रसूख और पद नहीं मिला, जिससे वे लंबे समय से उपेक्षित महसूस कर रहे थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वे भाजपा की कार्यप्रणाली और संगठन में अपनी स्थिति से असहज थे। अब संभावना है कि वे जल्द ही आधिकारिक तौर पर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। चर्चा है कि सपा में वापसी के बाद हेमराज वर्मा आगामी विधानसभा चुनाव में शहर विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। पीलीभीत सदर सीट पर उनकी मजबूत पकड़ और जनाधार को देखते हुए, उनके सपा में आने से पार्टी का पलड़ा भारी हो सकता है। हेमराज वर्मा का भाजपा से अलग होकर सपा में शामिल होना भाजपा के लिए एक चुनौती बन सकता है। यदि वे सपा में आते हैं, तो इससे न केवल पिछड़े वर्ग के वोटों में सेंधमारी हो सकती है, बल्कि भाजपा को पीलीभीत में अपने पुराने गढ़ को बचाने के लिए नई रणनीति बनानी पड़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में बारात से बाइक चोरी का VIDEO:मैरिज हॉल के बाहर से लॉक तोड़कर ले गया, नगदी-घड़ी भी गायब
    Next Article
    भाई की मौत का बदला था नितिन का मर्डर:जेल से आते ही प्लान बना, डेढ़ साल बाद पत्नी के सामने बरसाईं गोलियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment