Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व मंत्री के बेटे को धमकी,सपा सांसद एसपी से मिले:बलिया में राजीव राय बोले- अपराधियों को संरक्षण देने वाले भूल गए हैं कि वे भस्मासुर हैं

    1 hour ago

    1

    0

    बलिया में पूर्व मंत्री घूराराम के पुत्र आदित्य को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मिला। घोसी से सपा सांसद राजीव राय के नेतृत्व में यह मुलाकात शुक्रवार देर शाम एसपी आवास पर हुई। सांसद राजीव राय ने बताया कि बलिया में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, खासकर दलित वर्ग के खिलाफ। हाल ही में रसड़ा के चिलकहर में एक दलित की हत्या हुई थी, जिसके पीड़ित परिवार से वे परसों मिले थे। इसी मामले में आदित्य को फोन पर धमकी मिली है कि अगर वे इसमें आगे बढ़ते हैं तो अगला निशाना वही होंगे। राय ने कहा कि यह घटना अपराधियों के बुलंद हौसलों को दर्शाती है। उन्होंने एसपी को धमकी से संबंधित सभी कागजात और फोन नंबर सौंपे। एसपी ने मामले में कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन यह एक बड़ा गिरोह है जिसे खत्म करना जरूरी है। सपा सांसद ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर भय होता तो इतनी घटनाएं नहीं होतीं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का संरक्षण मिलने से अपराधी बेखौफ हैं। राजीव राय ने कहा, "जो सत्ता में बैठे हैं और आज अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं, वे भूल गए हैं कि अपराधी भस्मासुर की तरह होते हैं। एक दिन वे उनके ऊपर भी ऐसे ही पड़ेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि वक्त बदलते देर नहीं लगती और जाति विशेष या पार्टी विशेष पर अहंकार नहीं होना चाहिए। राय ने पूरे प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि "अपराधी मस्त हैं, पुलिस पस्त है और सत्ताधारी नेता व्यस्त हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    'LU मेस की सोयाबीन में चुहिया ने दिए बच्चे':छात्राएं बोलीं- शिकायत पर कह जाता है बॉयफ्रेंड से मिलने का बहाना बना रही हो
    Next Article
    कानपुर में कारोबारी की लैंबोर्गिनी कार थाने से छूटी:12 करोड़ की कार, 8.30 करोड़ के बेल बॉन्ड जमा करने पर हुई रिलीज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment