Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और डॉ. अंबेडकर की स्मृति सभा हुई:माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, शिक्षा और विकास से जुड़े मुद्दों पर रखे गए प्रस्ताव

    3 hours ago

    2

    0

    मेरठ के गांधी आश्रम में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में स्मृति सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। सभा के दौरान वक्ताओं ने चंद्रशेखर के सादगीपूर्ण जीवन, संघर्ष और जनसेवा से जुड़े कई प्रेरक किस्सों को साझा किया। उनके व्यक्तित्व की सरलता और आमजन से जुड़ाव को याद करते हुए बताया गया कि किस तरह उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी जमीन से जुड़े रहकर काम किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके विचारों और सिद्धांतों को आज के समय में भी महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने युवाओं से उनके जीवन से प्रेरणा लेने और समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखे गए। पहला ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम प्रस्तुत किया गया, जिसमें निजी विद्यालयों द्वारा अत्यधिक और अनियंत्रित शुल्क वसूली तथा विभिन्न अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसमें हर वर्ष फीस में भारी बढ़ोतरी, दोबारा एडमिशन फीस लेना, अनावश्यक रूप से यूनिफॉर्म बदलना और एनसीईआरटी के अतिरिक्त महंगी किताबें थोपने जैसी समस्याओं को शामिल किया गया। दूसरा प्रस्ताव राज्य मंत्री जयंत चौधरी के लिए तैयार किया गया, जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग की गई। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक आईआईटी और एक एम्स की स्थापना की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया, ताकि क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा सके। वक्ताओं ने कहा कि इन प्रस्तावों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। सभा में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और युवा उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ- सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ. योगेश मिश्रा पंचतत्व में विलीन:अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठधाम में भारी भीड़, शनिवार देर रात हुआ था निधन
    Next Article
    सुल्तानपुर में भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू:12 से 20 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम, पीएम के नेतृत्व में सशक्तिकरण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment