Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बांके बिहारी के किए दर्शन:मथुरा में जगमोहन की देहरी पर इत्र लगाया, माला चढ़ाई, बोले-सब का मंगल हो

    16 hours ago

    1

    0

    पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वृंदावन दौरे के पहले दिन की शुरुआत ठाकुर बांके बिहारीजी के दर्शन से की। वह पत्नी के साथ शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में फूल बंगला में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन कर उन्होंने पूजा-अर्चना की। करीब 15 मिनट तक मंदिर में रहे पूर्व राष्ट्रपति इस दौरान भक्ति भाव में नजर आए। मंदिर पहुंचने पर रामनाथ कोविंद ने सबसे पहले जगमोहन की देहरी पर इत्र लगाया। इसके बाद उन्होंने ठाकुरजी को फूलों की माला अर्पित की और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद मंदिर के पुजारी ने उन्हें ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट किया। मंदिर से बाहर निकलने के बाद पूर्व राष्ट्रपति का काफिला धानुका आश्रम के लिए रवाना हो गया। वे आश्रम में रासलीला देखेंगे और वहीं रात्रि भोजन करेंगे। 2 तस्वीरें देखिए… बोले- सभी का मंगल हो, सबका कल्याण हो दर्शन के बाद मंदिर से बाहर आए रामनाथ कोविंद ने भगवान बांके बिहारीजी से सभी के मंगल और कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि बांके बिहारी सबकी सुनते हैं, सबको देखते हैं। आपकी तरफ भी ध्यान दें और हमारी तरफ भी ध्यान दें। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार तक ब्रज में रहेंगे। इस दौरान बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन, राधारमण मंदिर, निधिवन और सेवाकुंज समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दूसरे दिन अस्पताल और उद्घाटन कार्यक्रम में होंगे शामिल पूर्व राष्ट्रपति शनिवार की शुरुआत रामकृष्ण मिशन अस्पताल के दौरे से करेंगे, जहां करीब एक घंटे तक रहेंगे। इसके बाद रुक्मिणी बिहार स्थित सिग्नेचर वृंदावन धाम का उद्घाटन करेंगे। शाम को रामकथा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इस्कॉन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। दौरे के अंतिम दिन पूर्व राष्ट्रपति ज्ञान गुदरी स्थित वैजयंती आश्रम में कथा वाचक पुंडरीक गोस्वामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राधारमण मंदिर, निधिवन और सेवाकुंज के दर्शन करेंगे। रविवार शाम वृंदावन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। ……………………………………………. यह खबर भी पढ़िए BJP विधायक बोले-अतीक के गुनाहों की सजा परिवार भुगत रहा:माफिया के दोनों बेटे जेल से बाहर आएंगे, भाई के जनाजे में शामिल होंगे माफिया अतीक अहमद के जेल में बंद दोनों बेटे अली और उमर छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे दोनों भाइयों को पैरोल दे दी। उमर लखनऊ और अली झांसी जेल में बंद है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दवा खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत:खांसी-जुकाम का इलाज कराने गई थी, परिजन बोले- झोलाछाप डॉक्टर पर गलत दवा दी
    Next Article
    आपत्तिजनक पोस्ट पर गिरफ्तारी, फिर रिहाई से हिंदू संगठन नाराज:मेरठ में पुलिस कार्रवाई पर सवाल, भगवान राम पर टिप्पणी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment