Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक लल्ला के बेटे 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:करनैलगंज में भगवान परशुराम की मूर्ति बनवाएंगे; कहा- टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक लल्ला भैया के बेटे कुंवर शारदेन मोहन सिंह ने परशुराम जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित कर अपनी राजनीतिक दावेदारी पेश की। कार्यक्रम के मंच से शारदेन मोहन सिंह ने कहा कि वे 2027 का विधानसभा चुनाव हर हाल में लड़ेंगे। उन्होंने घोषणा की कि यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वे पार्टी से चुनाव लड़ेंगे, अन्यथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे। कर्नलगंज में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित होगी इस अवसर पर उन्होंने कर्नलगंज में भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति स्थापित करने की भी घोषणा की। राजनीतिक विश्लेषक इसे सामाजिक समीकरणों को साधने और वोट बैंक को आकर्षित करने की चुनावी रणनीति मान रहे हैं। शारदेन मोहन सिंह ने अपने संबोधन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति पर सवाल उठाए, जिससे कर्नलगंज की राजनीति में गर्माहट बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। पिता लल्ला भैया ने निर्दलीय चुनाव लड़कर राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी गौरतलब है कि उनके पिता लल्ला भैया ने भी निर्दलीय विधायक के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी और क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया था। शारदेन मोहन सिंह की इस घोषणा को कर्नलगंज की राजनीति में एक नई बिसात के तौर पर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तालाब में डूबने से बालक की मौत:बकरी चराते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    सीतापुर में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत:नहाने गए थे दोनों, मछली पालन के लिए हाल ही में खोदा गया था तालाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment