Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में तालाब में डूबने से बालक की मौत:बकरी चराते समय हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरुआ जेमेठी गांव में रविवार सुबह एक 11 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान युवराज सरोज (11) पुत्र रमाशंकर सरोज के रूप में हुई है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह युवराज गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित तालाब के पास बकरी चराने गया था। बकरी को हांकते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। युवराज को तैरना नहीं आता था, जिसके कारण वह डूबने लगा। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर बालक को तालाब से बाहर निकाला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवराज के पिता रमाशंकर सरोज पीआरडी के जवान हैं। बताया गया है कि कुछ दिन पहले वे एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। परिवार पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मां निशा देवी और छोटे भाई शिवराज का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रामीणों की शिकायत पर एडीएम ने रात में लगाई चौपाल:शाहजहांपुर में लापरवाह लेखपाल सस्पेंड, रोशनी कर रात में खुद बनवाई दर्जनों फार्मर रजिस्ट्री
    Next Article
    पूर्व विधायक लल्ला के बेटे 2027 के विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:करनैलगंज में भगवान परशुराम की मूर्ति बनवाएंगे; कहा- टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment