Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक समेत तीन पर बिजली चोरी का केस:विधायक बोले- फर्जी तरीके से फंसाया जा रहा, साजिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा कराएंगे

    4 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर के जहानाबाद से पूर्व विधायक आदित्य पांडे ने आज जिला मुख्यालय स्थित मीडिया सेंटर में अपने ऊपर दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे पर सफाई दी। उनके साथ भाई राजेश पांडेय और भतीजा आशीष पांडेय पर भी बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पांडे ने इस दौरान एक वर्तमान विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जब वह दिल्ली में थे, तब बिजली विभाग के अधिकारियों ने उनके खेत में लगे नलकूप के पास एक अलग से बिजली लाइन खींची। पूर्व विधायक के अनुसार, इस घटना का एक वीडियो बनाया गया और फिर उनके खिलाफ बिजली चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके घर से लेकर नलकूप तक सभी वैध बिजली कनेक्शन हैं और वह हर महीने बिल का भुगतान भी करते हैं। आदित्य पांडे ने आरोप लगाया कि उनकी राजनीतिक छवि खराब करने के लिए एक वर्तमान विधायक द्वारा यह जबरन मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि आगामी 2027 के चुनाव में उनकी प्रबल दावेदारी को देखते हुए ऐसे फर्जी मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं। उन्होंने पहले भी इसी तरह के कई फर्जी मुकदमे दर्ज होने का जिक्र किया। पांडे ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत ऊर्जा मंत्री से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी दी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच होने पर विद्युत विभाग के अधिकारी खुद ही फंस जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वे सबूत इकट्ठा कर अधिकारियों को सौंपेंगे और साजिश रचने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। पांडे ने चेतावनी दी कि अगर साजिशकर्ताओं की जांच हुई तो उनके काले कारनामों की लिस्ट बहुत बड़ी है और उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा डीएम ने सीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण:व्यवस्थाओं में कमी मिलने पर जताई नाराजगी, सुधार के दिए निर्देश
    Next Article
    कानपुर में कल से फिर बदलेगा मौसम, बारिश का अलर्ट:पिछले 5 दिनों में 10°C गिरा तापमान; गर्मी से राहत रहेगी बरकरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment