Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस पलटी, 60 से अधिक घायल:लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी, यात्रियों का आरोप- कंडक्टर चला रहा था बस

    8 hours ago

    2

    0

    सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के 6 बजे एक लग्जरी बस अचानक पलट गई। यह लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। इस हादसे में करीब 60 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस कंडक्टर चला रहा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। यह घटना धनपतगंज क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास हुई। देखिए तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… मंगलवार सुबह 6 बजे लग्जरी बस (UP 22 AT 7227) लुधियाना से आजमगढ़ जा रही थी। बस में सवार यात्री सानिया, लालबहादुर, ओमपाल और रामसुरत का कहना है कि बस को चालक नहीं बल्कि कंडक्टर चला रहा था। बस में करीब 100 से अधिक लोग सवार थे। यात्रियों ने बताया कि जब से कंडक्टर बस चला रहा था, तब से ही बस सही नहीं चल रही थी। बस जैसे ही धनपतगंज क्षेत्र के माइल स्टोन 108 के पास पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। घायलों में अधिकांश को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार धनपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने मौके पर ही किया। वहीं 34 घायल यात्रियों को कूरेभार भेजा गया। इनमें 12 ऐसे यात्री हैं, जिनकी हालत बेहद गंभीर है। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार, सीओ आशुतोष और थाना प्रभारी अंजू मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। अधिकारियों ने घायलों के समुचित उपचार का आश्वासन दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस (UP 22 AT 7227) अचानक असंतुलित हुई और देखते ही देखते सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। 'चालक ने खलासी को बस दिया और सोने चला गया' आजमगढ़ निवासी खुशी और शिल्पा ने बताया कि बस ओवरलोड थी। यात्रा के दौरान एक बार बस का टायर भी पंचर हो गया था। माइल स्टोन 108 से पहले ही चालक ने गाड़ी खलासी को चलाने के लिए दे दी और खुद पीछे जाकर सो गया। कुछ दूरी पर बस तेज रफ्तार में आ गई, जिससे खलासी संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। 12 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना से आ रही एक प्राइवेट बस बल्दीराय क्षेत्र में सुबह करीब 6 बजे हादसे का शिकार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों में से 34 लोगों को कूरेभार अस्पताल भेजा गया, जबकि 12 गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीओ आशुतोष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस के ओवरलोड होने और चालक को झपकी आने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में ब्रिटिश मौलाना का मदरसा अब ढहाया नहीं जाएगा:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई; DM ने बुलडोजर हटवाए संतकबीरनगर में ब्रिटिश मौलाना शमशुल हुदा का अवैध मदरसा अब ढहाया नहीं जाएगा। डीएम आलोक कुमार ने बताया, हाईकोर्ट के आदेश पर ध्वस्तीकरण का काम अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। आगे हाईकोर्ट के आदेश पर विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगलवार शाम 6 बजे से 18 घंटे का डायवर्जन:पीएम के हरदोई कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक विभाग ने भारी वाहनों पर लगाई रोक,शहर के परिवर्तित मार्ग जानिए
    Next Article
    गर्मी से परेशान बंदर ने खाई आइस्क्रीम, VIDEO:कौशांबी में 44 डिग्री तापमान, ऑरेंज फ्लेवर आइस्क्री का आनंद लेते दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment