Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल में 140 उद्यमों को निखारेगी 'जागृति':गोरखपुर सहित 7 जिलों में एक साथ लागू होगा, छोटे उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    22 hours ago

    1

    0

    जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल ने एक इन्क्यूबेशन प्रोगाम शुरू किया है। इसके माध्यम से छोटे उद्यमियों को संस्था से जोड़कर उन्हें अपने व्यापर को बढ़ने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। यह पहल इस साल 140 छोटे और उभरते उद्यमों को आगे बढ़ने में सहयोग प्रदान करेगा। यह जानकारी इन्क्यूबेशन निदेशक विश्वास पांडेय ने मंगलवार को गोरखपुर के तारामंडल स्थित नेटवर्क कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह पहल पूर्वांचल के सात जिलों देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, संतकबीरनगर और महाराजगंज में एक साथ लागू की जाएगी। विश्वास पांडेय ने कहा कि हमारा इन्क्यूबेशन कार्यक्रम विशेष रूप से समावेशी और परिणाम आधारित होता है। 50 प्रतिशत महिला नेतृत्व वाले उद्यम होंगे चयनित 140 उद्यमों में 50 प्रतिशत महिला नेतृत्व वाले उद्यम होंगे। इनमें से भी 45 से 50 डिजिटल क्षेत्र से जुड़े उद्यमों को शामिल किया जाएगा, ताकि तकनीक आधारित व्यवसायों को बढ़ावा मिल सके। उनका कहना था कि डिजिटल माध्यम से स्थानीय उत्पादों और सेवाओं को व्यापक बाजार तक पहुंचाने की बड़ी संभावना है। चयनित उद्यमियों को लगभग एक वर्ष तक व्यवस्थित मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसमें व्यवसाय की रूपरेखा तैयार करना, वित्तीय प्रबंधन समझना, लागत और लाभ का आकलन करना, डिजिटल मार्केटिंग की रणनीति बनाना और बाजार से जुड़ाव स्थापित करना शामिल होगा। इसके साथ ही अनुभवी मेंटर्स का सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। स्थानीय शिल्प, फैशन, डिजिटल स्टार्टअप की होगी प्राथमिकता कार्यक्रम में कृषि और कृषि-प्रसंस्करण, हस्तकला, स्थानीय शिल्प, कपड़ा व फैशन, सेवा क्षेत्र, डिजिटल स्टार्टअप और अन्य नवाचार आधारित व्यवसायों को प्राथमिकता दी जाएगी। पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल के ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में उद्यमिता की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सही दिशा और सहयोग मिलने पर मजबूत आर्थिक आधार में बदला जा सकता है। अब तक 232 से अधिक उद्यमों को इन्क्यूबेशन सहयोग मिला उन्होंने बताया कि जागृति उद्यम केंद्र–पूर्वांचल पिछले कुछ वर्षों से क्षेत्र में उद्यमिता विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। अब तक 232 से अधिक उद्यमों को इन्क्यूबेशन सहयोग दिया जा चुका है। इन उद्यमों के माध्यम से लगभग 98.5 करोड़ रुपये का सामूहिक राजस्व सृजित हुआ है। साथ ही 3.63 करोड़ रुपये की फंडिंग सहायता उपलब्ध कराई गई है। 2,050 से अधिक रोजगार के अवसर खुले इस प्रक्रिया में 2,050 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और 8,310 किसान प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हुए हैं। विश्वास पांडेय ने कहा, “हमारा प्रयास केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है। हम चाहते हैं कि स्थानीय उद्यम मजबूत बनें, बाजार से सीधे जुड़ें और टिकाऊ रोजगार पैदा करें। सातों जिलों में एक साथ यह पहल शुरू करना क्षेत्रीय स्तर पर उद्यमिता का साझा मॉडल विकसित करने की दिशा में कदम है।” उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया बहु-स्तरीय होगी और पात्र उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और स्थानीय कारीगरों को विशेष अवसर दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में बाढ़ आपातकाल के लिए मॉक ड्रिल:गंगा बैराज पर एनडीआरएफ समेत कई विभागों ने लिया हिस्सा
    Next Article
    बहराइच में ट्रक में मिलीं सरकारी स्कूलों की किताबें:डीएम ने जांच के आदेश दिए, गाड़ी को जब्त कर कार्रवाई शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment