Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 30 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार:5 लाख रुपए है कीमत, पश्चिम बंगाल से ट्रैन और ट्रक में छिपाकर लाते थे गांजा

    2 hours ago

    1

    0

    नोएडा की थाना सेक्टर-113 पुलिस और नार्कोटिक्स विभाग ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये लोग पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से सस्ते दामों पर गांजा लाकर एनसीआर के जनपदों में बेचते है। इससे जो पैसा मिलता उससे अपना खर्चा चलाते है। इनके पास से 30 किलो गांजा बरामद किया गया। बाजार में इसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए है। इनकी पहचान राहुल हक, आलम हुसैन, बिलाल हुसैन हुई है। इन तीनों को सेक्टर-72 से गिरफ्तार किया गया। ये तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। वहीं से ट्रेन और ट्रक में मॉल को छिपाकर गांजा एनसीआर लाते है। ये लोग छोटे स्टेशनों पर उतर जाते है। वहां से पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए गांजा लेकर नोएडा और आसपास के जिलों में आते है। इनके टारगेट पाइंट पीजी में रहने वाले स्टूडेंट और मजदूर वर्ग के कर्मी है। जिनको ये अच्छे दामों पर गांजा बेचते है। उससे जो पैसा मिलता है उससे मौज मस्ती में खर्च करते है। पुलिस अब इनके मुख्य सप्लायर की तलाश में है। ये लोग यहां किराए की झुग्गी में रहते है। ताकि इनको न तो ट्रैक किया जा सके और न ही पकड़ा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में इंटर की छात्रा ने किया सुसाइड:परीक्षा शुरू होने से पहले घर में फंदे से लटका मिला शव, 2 भाइयों की थी अकेली बहन
    Next Article
    21 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:KDA की कार्रवाई से मचा हड़कंप, नक्शा पास कराए बिना बिक रहे थे प्लाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment