Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति को 'माटी सम्मान':लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित, कुलपति ने जताया आभार

    2 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'माटी सम्मान' से नवाजा गया है। यह सम्मान नई दिल्ली के गांधी दर्शन परिसर राजघाट में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव माटी-9 कार्यक्रम के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा प्रदान किया गया। इस भव्य आयोजन को 'माटी' संस्था और भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति ने संयुक्त रूप से आयोजित किया था। बुधवार को नई दिल्ली से विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह का कुलपति सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें 'माटी सम्मान' प्राप्त होने पर बधाई दी और उनका स्वागत किया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और जीवन में निष्काम भाव से अपने कार्य करते रहने की बात कही। कुलसचिव केशलाल ने इस सम्मान को कुलपति के उत्कृष्ट नेतृत्व, दूरदर्शिता और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार का प्रतीक बताया। परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों, प्राचार्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने सभी की ओर से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. देवराज सिंह, प्रो. सौरभ पाल, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. गिरधर मिश्रा, प्रो. विनोद कुमार, प्रो. राम नारायण, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. श्याम कन्हैया सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. नीतेश जायसवाल, डॉ. शशिकांत यादव, डॉ. मंगला यादव, डॉ. अनुराग मिश्र, उप कुलसचिव अजीत कुमार सिंह एवं बबीता सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में एग्रीकल्चर स्टोर से टायर चोरी:पुलिस ने आरोपी को 2 टायरों के साथ किया गिरफ्तार
    Next Article
    सीतापुर में पुलिस कस्टडी से युवक फरार:नाबालिग को भगाने का था आरोप, मेडिकल के दौरान सीएचसी से भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment