Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में पुलिस कस्टडी से युवक फरार:नाबालिग को भगाने का था आरोप, मेडिकल के दौरान सीएचसी से भागा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के सकरन थाना क्षेत्र में मेडिकल कराने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने से हड़कंप मच गया। छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार युवक को जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सांडा ले जाया गया था, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के सुकेठा गांव निवासी 22 वर्षीय इस्तियाक पुत्र निसार पर आरोप है कि वह 29 मार्च की रात एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। इस मामले में लड़की के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 30 मार्च को लखनऊ से दोनों को बरामद कर लिया था। बुधवार दोपहर को आरोपी को जेल भेजने से पहले पुलिस टीम उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी सांडा लेकर पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी अचानक पुलिस अभिरक्षा से निकल भागा और दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग सक्रिय हो गया। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया और तत्काल कई टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। आसपास के इलाकों में दबिश दी जा रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सीओ बिसवा अमन सिंह का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति को 'माटी सम्मान':लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया सम्मानित, कुलपति ने जताया आभार
    Next Article
    मुजफ्फरनगर के कलाकार ने बनाई हनुमान की शैडो स्कल्प्चर:हनुमान जयंती पर 2,000 न्यूजपेपर स्टिक से तैयार की कलाकृति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment