Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वाचल विश्वविद्यालय का सख्त निर्देश:महाविद्यालय 10 मार्च तक छात्रों के आंतरिक अंक अपलोड करें

    2 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय, जौनपुर ने विषम सेमेस्टर के छात्रों के आंतरिक, सेशनल और वोकेशनल अंक अपलोड न करने वाले महाविद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित संस्थानों को 10 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से अंक अपलोड करने का निर्देश दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के आंतरिक, सेशनल और वोकेशनल अंकों को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए महाविद्यालयों को पहले भी कई बार निर्देश दिए थे। हालांकि, हालिया समीक्षा में यह सामने आया कि कई महाविद्यालयों और संस्थानों ने अभी तक संबंधित छात्रों के अंक अपलोड नहीं किए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लिया है। अंकों को अपलोड करने में हो रही देरी से छात्रों के शैक्षणिक हित प्रभावित हो रहे हैं, साथ ही परीक्षा परिणाम जारी करने में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, सभी संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि जिन पाठ्यक्रमों, विषयों और छात्रों के आंतरिक अंक अभी तक अपलोड नहीं किए गए हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से 10 मार्च 2026 तक पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत पुलिस ने जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार:समय सीमा समाप्त होने से पहले ही शहर में घूम रहा था
    Next Article
    लखनऊ में वार्म नाइट के हालात:रात का पारा सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक, एक सप्ताह तक लगातार बढ़ेगा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment