Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण:पहले दिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इम्प्लायमेंट के लिए कराई जाएगी तैयारी

    9 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं के लिए एक सप्ताह का रोजगार-योग्यता संवर्धन कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। केंद्रीय प्रशिक्षण एवं नियोजन प्रकोष्ठ द्वारा नांदी फाउंडेशन और महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम 23 फरवरी तक चलेगा। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वर्तमान रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से यह व्यावहारिक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय के इनक्यूबेशन केंद्र में संचालित हो रहा है। यह कार्यक्रम कुलपति के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है, जिसका लक्ष्य छात्राओं को आवश्यक कौशल से लैस कर उन्हें रोजगार के लिए योग्य बनाना है। प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा हिना मिश्रा और रोहित को प्रशिक्षक नामित किया गया है। वे छात्राओं को अंग्रेजी बोलचाल, संप्रेषण कौशल, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल जागरूकता और साक्षात्कार कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के पहले दिन छात्राओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया गया। उन्हें कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा समझाई गई और साक्षात्कार अभ्यास भी कराया गया। विभिन्न विभागों की छात्राओं ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे ज्ञानवर्धक तथा करियर निर्माण के लिए उपयोगी बताया। समापन पर सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर उप समन्वयक सुशील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि डॉ. नितेश जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उप समन्वयक विशाल यादव, छात्र स्वयंसेवक सूर्यांशु मिश्रा, शिवम यादव, विनीत सिंह, आरती यादव, ब्यूटी मौर्या, सत्य प्रकाश मिश्रा सहित कई छात्राएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा सांसद ने डीएम को लिखा पत्र:धान खरीद में लापरवाही का आरोप, बिचौलिए उठा रहे फायदा
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- 11 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 93/1:फरहान की दूसरी फिफ्टी, सईम अयूब को नामीबिया के ब्रेसल ने कैच आउट कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment