Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सपा सांसद ने डीएम को लिखा पत्र:धान खरीद में लापरवाही का आरोप, बिचौलिए उठा रहे फायदा

    11 hours ago

    1

    0

    चंदौली लोकसभा से समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद वीरेंद्र सिंह ने धान खरीद में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी (डीएम) चंद्रमोहन गर्ग को पत्र लिखा है। उन्होंने डीएम से मामले का तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। सांसद ने कहा कि अधिकारियों की कार्यशैली से किसानों में भारी नाराजगी है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की धान की फसल की 100 प्रतिशत खरीद की गारंटी के बावजूद, चंदौली जिले में यह व्यवस्था विफल होती दिख रही है। उन्होंने बताया कि चंदौली एक प्रमुख कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां धान मुख्य फसल है, लेकिन अब तक उत्पादित धान का लगभग 30 प्रतिशत खरीदा नहीं जा सका है। सांसद ने कहा कि क्रय केंद्रों को बंद किए जाने के आदेशों के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अतिरिक्त, प्रति हेक्टेयर मानक उत्पादन को 85 क्विंटल से घटाकर 65 क्विंटल किए जाने से किसानों की पूरी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं खरीदी जा पा रही है। इस स्थिति का फायदा बिचौलिये उठा रहे हैं, जो कथित तौर पर खाद्य विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से किसानों से कम कीमत पर धान खरीद रहे हैं, जिससे किसानों का शोषण हो रहा है। सपा सांसद ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने यह भी मांग की है कि क्रय केंद्रों पर खरीद की अवधि कम से कम 20 दिनों तक बढ़ाई जाए और प्रति हेक्टेयर उत्पादन मानक को पुनः 65 से बढ़ाकर 85 क्विंटल किया जाए, ताकि किसानों को बिचौलियों के चंगुल से मुक्ति मिल सके। सांसद ने चेतावनी दी है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है और यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो वे इस विषय को उच्च स्तर पर भी उठाने के लिए बाध्य होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान शुरू:जिलाध्यक्ष बोले- अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण:पहले दिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इम्प्लायमेंट के लिए कराई जाएगी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment