Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में खेल स्नातक पाठ्यक्रम की तैयारी:इसी सत्र से शुरू हो सकता है, छात्रों को मिलेगा अवसर

    2 hours ago

    2

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक नई पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए खेल विषय से संबंधित स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी में है। इस प्रस्तावित योजना के तहत, छात्र अब विश्वविद्यालय परिसर में ही खेल शिक्षा की नियमित डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। इससे उन्हें उच्च शिक्षा के साथ-साथ पेशेवर खेल प्रशिक्षण का भी अवसर मिलेगा। इस प्रस्ताव पर शनिवार को आयोजित होने वाली एकेडमिक काउंसिल की बैठक में विस्तृत चर्चा की जाएगी। बैठक में पाठ्यक्रम की संरचना, प्रवेश प्रक्रिया, सीटों की संख्या, आवश्यक खेल मैदान, उपकरण, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और अन्य मूलभूत संसाधनों पर विचार-विमर्श होगा। यदि प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति मिल जाती है, तो इसे इसी चालू शैक्षणिक सत्र से लागू करने की योजना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि इस पाठ्यक्रम के शुरू होने से पूर्वांचल क्षेत्र के खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा। स्थानीय प्रतिभाओं को अपने ही जिले में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और शैक्षणिक डिग्री मिल सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल विश्वविद्यालय के शैक्षणिक दायरे को विस्तृत करेगी और खेल के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विन्ध्य महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समां:अनादि मिश्रा और उर्मिला श्रीवास्तव के गीतों पर झूमे श्रोता
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 28 मार्च-आपके काम की खबर:SI भर्ती दौड़ को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन, गांधी भवन में सेमिनार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment