Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर संपन्न:समापन पर रक्तदान शिविर आयोजित, कुलपति बोलीं- युवा समझते हैं समाज के प्रति जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तदान को सबसे बड़ा मानवतावादी कार्य बताया। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं की भागीदारी यह दर्शाती है कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं। उन्होंने जीवन में सफलता के लिए समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास को मूल मंत्र बताया, जिसे अपनाकर युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। मुक्तांगन परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो. वंदना सिंह और कुलसचिव केशलाल ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव और डॉ. अनुराग मिश्र ने स्वयं रक्तदान कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया। कुल 35 स्वयंसेवकों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कुलसचिव केशलाल ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया यह रक्तदान समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यों से युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना सुदृढ़ होती है। समापन समारोह आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया गया। इसमें प्रत्येक इकाई से पांच उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को कुलपति और कुलसचिव द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग मिश्र ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. विशाल यादव, डॉ. प्रमेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ. शशिकांत यादव और डॉ. अनुराग मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इनमें ईशांत यादव, अभिनव कीर्ति पांडेय, प्रियांशी मौर्य, सुमित सिंह, प्रिया मौर्य, प्रभात तिवारी, मनीष जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, सानिध्य मिश्रा, मुस्कान यादव, संजना यादव, आदिया गुप्ता, हिमांशु गुप्ता और संस्कृति अस्थाना जैसे स्वयंसेवक शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व सपा मंत्री कमलेश पाठक को 6 साल की सजा:भाई समेत 8 को 5 साल की कैद, मुलायम सरकार में मिनी मुख्यमंत्री कहा जाता था
    Next Article
    बुलंदशहर में मिशन शक्ति स्कूटी रैली:नवरात्रि पर महिला सुरक्षा का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment