Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विवि में लघु शोध प्रबंध अनिवार्य:UG सेमेस्टर-4 के छात्रों को निर्देश जारी, समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फार्म भरने का आदेश

    3 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत, चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रिसर्च, लघु शोध प्रबंध (डिजर्टेशन) या प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना अनिवार्य कर दिया गया है। छात्रों को यह रिपोर्ट अपने दो मेजर विषयों में से किसी एक में चुननी होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर में को-कैरिकुलम पाठ्यक्रम के तहत छात्रों को दो प्रश्नपत्रों में से एक का चयन करना होगा। जिन छात्रों ने हिंदी को मेजर विषय के रूप में नहीं लिया है, वे 'सामान्य हिंदी' का चयन करेंगे। वहीं, मेजर विषय के रूप में हिंदी चुनने वाले छात्र 'सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सामुदायिक सहभागिता' का विकल्प चुनेंगे। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र परीक्षा फॉर्म में वोकेशनल (कौशल विकास) पाठ्यक्रम का चयन नहीं करेंगे। उन्हें अनिवार्य रूप से अपने दो मेजर विषयों में से किसी एक में रिसर्च, डिजर्टेशन या प्रोजेक्ट रिपोर्ट का चयन कर उसे तैयार करना होगा। यह रिपोर्ट संबंधित विभाग में जमा करनी होगी। इसके अतिरिक्त, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों को भी समर्थ पोर्टल पर परीक्षा फॉर्म भरने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय ने सभी सम सेमेस्टर के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जामा मस्जिद की VIP इफ्तार पर विवाद:कारी इसहाक गोरा बोले- मस्जिदें रसूखदारों की महफिल नहीं, गरीब-जरूरतमंद रोजेदार हकदार
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment