Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन आयुक्त ने 4 पीटीओ को किया निलंबित:स्कूली बच्ची की मौत पर आगरा में पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत

    10 hours ago

    1

    0

    परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने आगरा में स्कूली बच्ची की मौत के बाद लापरवाही बरतने के मामले में कार्रवाई करते हुए चार यात्री कर अधिकारी (पीटीओ) को निलंबित किया है। मौके पर तैनात सहायक संभागीय अधिकारी को भी निलंबित करने के लिए शासन को संस्तुती भेजी है। पीटीओ नीलम,अमित वर्मा, शारदा मिश्रा और शिव कुमार मिश्रा को निलंबित कर दिया है। साथ ही शासन को सहायक संभागीय प्रवर्तन अधिकारी आगरा को निलंबित करने की सस्तुति भी की गयी है। बच्ची के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा परिवहन आयुक्त ने बताया कि 11 मार्च को दोपहर 02ः30 बजे आगरा में आरबीएस हायर सेकेन्ड्री स्कूल अगवार रोड भागूपुर (हवेली) एत्मादपुर आगरा की स्कूली बस से दुर्घटना में एक बच्ची की दुखद मृत्यु हो गयी थी। जिसके संबंध में बच्ची के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। उप परिवहन आयुक्त आगरा द्वारा अन्य अधिकारियों के साथ किए गए निरीक्षण में बस की तकनीकी दशा खराब पाई गई। जबकि जनपद आगरा में तैनात प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा उक्त वाहन के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं की गई। अधिकारियों ने नहीं की थी कार्रवाई परिवहन आयुक्त ने बताया कि विभाग द्वारा 15 जनवरी से 21 जनवरी, 2026 तक और 1 जुलाई से 15 जुलाई, 2025 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश समस्त परिवहन अधिकारियों को दिए गए थे। साथ ही समय-समय पर स्कूली वाहनों एवं अनधिकृत संचालित वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश भी विभाग द्वारा दिए जाते रहे हैं। इसके बावजूद उक्त अधिकारियों द्वारा कार्य और मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों के प्रति घोर उदासीनता एवं शिथिलता पायी गयी, जो कि उप्र सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-1956 के नियमों का उल्लंघन है। निलंबन अवधि में उक्त अधिकारी परिवहन आयुक्त कार्यालय से संबद्ध रहेंगे। संजय सिंह उप परिवहन आयुक्त को जांच अधिकारी नामित किया गया है, जो जांच प्रक्रिया पूर्ण कर एक माह के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में एस कुमार परफ्यूमर्स पर IT की रेड:एक्सप्रेस रोड-फीलखाना स्थित ऑफिस और हरबंशमोहाल घर पर टीमों ने शुरू की जांच
    Next Article
    गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग में एजेंसी मालिक जेल गया:कर्मचारी और ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार, 1400 रुपये में बेच रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment