Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग में एजेंसी मालिक जेल गया:कर्मचारी और ट्रक ड्राइवर भी गिरफ्तार, 1400 रुपये में बेच रहे थे

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रसोई गैस सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग करने वाली एजेंसी आशीष इंडेन गैस सर्विस के मालिक पवन कुमार वर्मा, कर्मचारी शुभम जायसवाल एवं ट्रक ड्राइवर अली मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आपूर्ति विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज कराने के बाद गीडा पुलिस ने यह कार्रवाई की है। ये अभियुक्त 975 रुपये का रसोई गैस सिलेंडर ब्लैक मार्केटिंग कर 1400 रुपये में बेच रहे थे। आशीष इंडेन को गीडा स्थित बॉटलिंग प्लांट से 10 मार्च को 525 रसोई गैस सिलेंडर मिले थे। सिलेंडर लेकर ट्रक चालक पीपीगंज स्थित एजेंसी के गोदाम पर पहुंचा। वहां 325 सिलेंडर अनलोड करा लिए गए और उसकी जगह खाली सिलेंडर लोड कर दिया गया। 200 भरा सिलेंडर लेकर ट्रक से ही एजेंसी मालिक नौसढ़ स्थित रोडवेज के पीछे आया और ब्लैक करने लगा। इसी दौरान सिलेंडर लेने आए लोगों में नोकझोंक हो गई। इस बात की जानकरी आपूर्ति विभाग व पुलिस को हुई, जिसके बाद कार्रवाई की गई। गोदाम के स्टाक में मिली कमी आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने पीपीगंज स्थित गोदाम का भी बुधवार को निरीक्षण किया। वहां स्टाक का मिलान कराया गया तो अनियमितता मिली। इससे ब्लैक मार्केटिंग साबित हो गई। बुधवार की रात को पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर गीडा थाने में 4 लोगों पर केस दर्ज किया गया। अभी ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में गीडा के प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पांडेय, हेड कांस्टेबल सुमंत यादव, कांसटेबल पिंटू सिंह शामिल रहै। एक और एजेंसी पर एफआईआर का दावा लेकिन नहीं दी गई तहरीर नौसढ़ में ही कन्हैया इंडेन गैस सर्विस नाम से एक और एजेंसी है। यहां की पिकप से भी उसी जगह ब्लैक मार्केटिंग की जा रही थी। आपूर्ति विभाग की ओर से इस एजेंसी पर भी कार्रवाई का दावा किया गया है। इसे सील कर दिया गया है। लेकिन गुरुवार की शाम 4 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी थी। आपूर्ति विभाग की ओर से तहरीर ही नहीं दी गई थी। गीडा थाने में इस एजेंसी के खिलाफ भी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। जानिए क्या कहते हैं अधिकारी इस मामले में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि गीडा थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडरों के ब्लैक मार्केटिंग की सूचना मिली थी। पूर्ति निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद एजेंसी के मालिक के साथ ही दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की गहन जांच की जा रही है। आगे भी कोई ब्लैक मार्केटिंग में लिप्त मिला तो उसपर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन आयुक्त ने 4 पीटीओ को किया निलंबित:स्कूली बच्ची की मौत पर आगरा में पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत
    Next Article
    उन्नाव में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:7 दिन पहले पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था, परिवार कर रहा था तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment