Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन मंत्री के शाहजहांपुर ARTO ने छुए पैर, VIDEO:34 करोड़ की 4 परियोजनाओं को उद्घाटन, बोले- विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं नेता बनें

    6 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के ARTO अधिकारी का परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के पैर छूते हुए एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंत्री दयाशंकर सिंह के कार से उतरते ही ARTO सर्वेश सिंह दौड़कर उनके पैर छूते हैं। हालांकि ठीक इसके बाद DM धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचते हैं, पर उन्होंने मंत्री से हाथ मिलाकर वेलकम किया। दरअसल परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को शाहजहांपुर पहुंचे हुए थे। यहां उन्होंने 34 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसी दौरान नए सैटेलाइट बस अड्डे का यह वीडियो सामने आया। अब पूरा मामला विस्तार से जानिए... परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सोमवार दोपहर शाहजहांपुर पहुंचे थे। उनके साथ सांसद अरुण सागर भी मौजूद थे। उनका काफिला सबसे पहले नया सेटेलाइट बस अड्‌डे पहुंचा, जहां रिसीव करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। दयाशंकर सिंह के कार से उतरते ही क्षेत्रीय भाजपाई पदाधिकारी पहुंचे और उनका पैर छूने लगे। इसी होड़ में दौड़ लगाकर एआरटीओ सर्वेश सिंह भी पहुंच गए और परिवहन मंत्री के पैर छू लिये। इसके बाद पीछे-पीछे चलने लगे। एआरटीओ सर्वेश सिंह के ठीक बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी पहुंचे, पर उन्होंने हाथ मिलकर मंत्रियों का स्वागत किया। इसी दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बता दें कि सर्वेश सिंह फरवरी 2025 से जिले में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। विपक्ष महिलाओं को नेता नहीं बनने देना चाहता इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- विपक्ष सामान्य महिलाओं को नेता नहीं बनने देना चाहता, इसलिए उसने आरक्षण का विरोध किया। ये परिवारवादी पार्टियां नहीं चाहतीं कि सामान्य परिवार की महिलाएं नेतृत्व करें। वे केवल अपने परिवार के लोगों को ही नेता बनाना चाहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष आरक्षण का विरोध इसलिए कर रहा है ताकि कोई भी अपने बलबूते नेता न बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा सत्ता इन्हीं पार्टियों ने संभाली, लेकिन उन्होंने इसका लाभ अपने घर-परिवार तक ही सीमित रखा और सामान्य व्यक्ति को लाभ नहीं लेने दिया। 34 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का उद्घाटन शाहजहांपुर में परिवहन मंत्री ने लगभग 34 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। परियोजनाओं का विवरण देते हुए बताया कि इनमें राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक नया सैटेलाइट बस अड्डा शामिल है, जिसका नामकरण और उद्घाटन किया गया है। यह बस अड्डा लगभग 12.5 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सैटेलाइट बस अड्डा नेशनल हाईवे के पास बना है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और शाहजहांपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त, पुराने बस अड्डे का 19 करोड़ रुपये से जीर्णोद्धार किया गया है, 11 करोड़ रुपये की लागत से वर्कशॉप का सौंदर्यीकरण हुआ है और 3 करोड़ रुपये से एक गोदाम बनाया गया है, जहाँ गाड़ियां खड़ी की जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सीएनडीएस को निर्धारित दो साल के लक्ष्य के भीतर ही पूरा कर लिया गया है। मंत्री ने यह भी घोषणा की कि शाहजहांपुर से लखनऊ, बरेली और दिल्ली तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में शाहजहांपुर के नगरीय क्षेत्र में कुछ इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी पिकअप, JCB से गाड़ी तोड़कर निकाली लाश यूपी के अम्बेडकरनगर में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह अपने गांव से पिकअप पर सब्जी लादकर थोक मंडी के लिए ले रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि 7 फिट का पिकअप 4 फिट का रह गया। चालक कुचलकर केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी तोड़कर शव बाहर निकाला। युवक की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में थार से स्टंट, इंस्टाग्राम पर स्टेट्स:हम आइना जमीन पर रख के आसमान कुचल देते हैं...असलहों के साथ तस्वीर
    Next Article
    राहुल गांधी ब्रिटिश नागरिका केस-जज ने सुनवाई से मना किया:बोले- रिश्वत लेने का आरोप लगा, CJI से नई बेंच गठित करने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment