Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवहन निगम 250 बस चालकों की भर्ती करेगा:23 मार्च से प्रक्रिया होगी शुरू, तीन दिन चलेगी ई-टेस्टिंग और काउंसलिंग

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) लखनऊ क्षेत्र में बस चालकों की कमी को पूरा करने के लिए अनुबंध के आधार पर 250 चालकों की भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए उम्मीदवारों को 23 से 25 मार्च के बीच आयोजित होने वाली ई-टेस्टिंग और काउंसलिंग में शामिल होना होगा। यह पूरी प्रक्रिया लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास स्थित बस स्टेशन कंफर्ट हाउस में कराई जाएगी। वहीं, परिवहन निगम के द्वारा बताया गया कि यह भर्ती अनुबंध के आधार पर होगी और इसमें वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जिनकी योग्यता पूरी करते हों। उम्मीदवारों को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ तय तारीख पर पहुंचना होगा। भर्ती की क्राइटेरिया जानिए भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार का कम से कम आठवीं पास होना जरूरी है। उम्र 23 साल 6 महीने या उससे ज्यादा होनी चाहिए। हाइट कम से कम 5 फीट 3 इंच होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास भारी वाहन (हैवी) चलाने का कम से कम दो साल पुराना वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना भी अनिवार्य रखा गया है। प्रति किलोमीटर के हिसाब से होगा भुगतान अनुबंध पर रखे जाने वाले चालकों को बस चलाने के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। रोडवेज के मुताबिक, चालक को प्रति किलोमीटर लगभग 2.20 रुपए की दर से पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके अलावा तय किलोमीटर पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि (इनसेंटिव) की भी व्यवस्था रखी गई है। भर्ती में ऐसे होगा चयन उम्मीदवारों को पहले ई-टेस्टिंग और काउंसलिंग से गुजरना होगा। इसके बाद योग्य अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा और सफल होने पर अनुबंध के आधार पर बस चलाने का मौका दिया जाएगा। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस भर्ती से लखनऊ क्षेत्र में चालकों की कमी काफी हद तक दूर हो सकेगी और बसों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी बोले-जौहर राजस्थान की परंपरा:बंदरों को हाथ से खाना खिलाया, कहा- इनकी तरह लोभ से बचना भी साधना
    Next Article
    अलीगढ़ सांसद बोले- मुसलमान क्या हमारी छाती पर चढेंगे:ईद की नमाज मैदान में कराने की मांग पर भड़के, कहा- सुबह 4 बजे से चिल्लाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment