Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिवार ने रिश्ता तोड़ा तो मंदिर में ले लिए फेरे:अब परिवार से जान का डर, युवक-युवती ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

    12 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में तय विवाह को परिवार ने खुद ही तोड़ दिया, लेकिन वही रिश्ता बाद में मंदिर में शादी तक पहुंच गया। 25 अप्रैल 2026 को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के सिखरेड़ा निवासी राधा की शादी रसूलपुर निवासी सौरभ से तय थी और 26 अप्रैल को बारात आने वाली थी। लेकिन शादी से ठीक पहले लड़की पक्ष ने यह कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया कि लड़का शराब का सेवन करता है, जिसके चलते वे यह विवाह नहीं करना चाहते। परिवार के इस फैसले के बाद राधा और सौरभ ने सामाजिक और पारिवारिक दबाव को दरकिनार करते हुए मंदिर में विवाह कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने अपनी इच्छा से यह कदम उठाया और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। विवाह के बाद पुलिस ऑफिस पहुंची राधा ने अपने परिवार से जान का खतरा जताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से उसी युवक से शादी की है, जिससे पहले उसका विवाह तय हुआ था, लेकिन अब परिवार इस फैसले से नाराज है। यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि जब दो बालिग अपनी सहमति से विवाह करना चाहते हैं, तो क्या सामाजिक और पारिवारिक दबाव उनके फैसले पर हावी हो रहा है?
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने के सामने खड़ी डीसीएम में लगी आग:स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप, मौके पर फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
    Next Article
    शाहाबाद मंडी: किसानों की गेहूं फेल कर बिचौलियों से खरीदी:रामपुर में भाकियू टिकैत ने अनियमितताओं पर आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment