Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर

    15 hours ago

    1

    0

    भारत और फ्रांस की दोस्ती अब सिर्फ राफेल विमानों या रणनीतिक समझौतों तक नहीं सीमित रही है बल्कि अब यह दिलों और आस्था के उस मुकाम पर पहुंच गई है जिसका गवाह बनेगा फ्रांस का पहला भव्य हिंदू मंदिर। सितंबर 2026 यह वह तारीख है जब फ्रांस की धरती पर इतिहास रचा जाएगा। पेरिस से महज 30 किमी दूर बसी सेंट जॉर्ज में बीएपीएस स्वामी नारायण हिंदू मंदिर का भव्य उद्घाटन होने जा रहा है। पूरे भारत के लिए गर्व की बात है और 50 साल से भी ज्यादा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। दरअसल इस मंदिर की सबसे खास बात जानते हैं क्या है? वो यह है कि यह सिर्फ ईंट पत्थरों की इमारत नहीं है बल्कि इसमें भारत की 1000 साल पुरानी नक्काशी कला का संगम है। मंदिर के लिए खास पत्थरों को भारत में तराशा गया है। हमारे देश के कुशल कारीगरों ने अपने हाथों से इन पत्थरों पर वो जादू उखेरा है जिसे देख दुनिया दंग रह गई है। इन पत्थरों को भारत से फ्रांस ले जाया गया है और वहां इन्हें मंदिर के ढांचे में पिरोया गया है और यहीं पर भारत और फ्रांस की जुगलबंदी नजर आती है। मंदिर के निर्माण में सिर्फ भारतीय कारीगर ही नहीं बल्कि फ्रांस के वो विशेषज्ञ भी शामिल थे जिन्होंने प्रसिद्ध नोट्रे डाम कैथेड्रल की मरम्मत की है। यानी एक तरफ भारत की प्राचीन शिल्पकला और दूसरी तरफ फ्रांस की मॉडर्न इंजीनियरिंग दोनों ने मिलकर इस दिव्य धाम को तैयार कर लिया है।इसे भी पढ़ें: Famous Temple: मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक Matangeshwar Temple में साक्षात महादेव, जानिए मंदिर का रोचक इतिहासमहापर्व फेस्टिवल ऑफ कल्चर क्या है? सितंबर 2026 में जब इस मंदिर के द्वार खुलेंगे तो सिर्फ पूजा अर्चना नहीं होगी वहां। 2 सितंबर से 14 सितंबर तक पूरे 13 दिनों के लिए वहां फेस्टिवल ऑफ कल्चर का आयोजन किया जाएगा। सोचिए पेरिस की हवाओं में जब भारतीय शास्त्री संगीत, लोक कला और हिंदू परंपराओं की गूंज सुनाई देगी तो वो नजारा कैसा होगा। यह उत्सव भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ उन फ्रांसीसी नागरिकों के लिए भी होगा जो भारत की संस्कृति को करीब से समझना चाहते हैं। यह मंदिर फ्रांस में मिनी इंडिया की तरह काम करेगा जहां शिक्षा, कला और सामुदायिक एकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। दोस्तों अब आपने यह तो जान लिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्रांस में एक भव्य मंदिर बनाने का सपना आज का नहीं है। ये कहानी शुरू होती है 1970 में। करीब 56 साल पहले यह विचार आया था लेकिन जमीन मिलने और निर्माण शुरू होने में दशकों लग गए। इसे भी पढ़ें: Singheshwar Temple Stampede | सावन के अंतिम सोमवार पर मधेपुरा के सिंगेश्वर मंदिर में मची भगदड़! बैरिकेड टूटने से आधा दर्जन लोग घायल1970 से 2026 एक लंबा और ऐतिहासिक सफर क्या है?सबसे पहले बात करें 1995 की तो योजना पर गंभीरता से काम शुरू हुआ। 2017 में बुसी सेंट जॉर्ज में मंदिर के लिए जमीन मिली। 2021 में निर्माण की प्रक्रिया में गति पकड़ी गई और फिर साल 2026 में अब उद्घाटन की तैयारी है। यह मंदिर धैर्य और अटूट विश्वास की जीत है। अब बीएपीएस यानी कि बोचासन वासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामी नारायण संस्था। यह नाम आज दुनिया भर में भव्यता और पवित्रता का दूसरा नाम बन चुका है।  दिल्ली का अक्षरधाम हो या अमेरिका के विशाल मंदिर बीएपीएस ने दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में 1300 से ज्यादा मंदिर बनाकर भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है पूरी दुनिया में। अब इसी कड़ी में पेरिस का यह मंदिर भी जुड़ने जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 अरब डॉलर, रूस से विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा ऐलान
    Next Article
    Trump vs Democrats: मेल वोटिंग विवाद में Supreme Court का बड़ा फैसला, प्रतिबंधों से जुड़े आदेश को लागू करने की मिली हरी झंडी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment