Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज ईश्वर शरण कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर हटाए गए:दलित छात्रा ने कहा प्रॉक्टर के सामने मारा और कपड़े फाड़े, एबीवीपी ने किया विरोध

    1 day ago

    2

    0

    प्रयागराज ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में दलित छात्रा के साथ छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता के आरोपों के बीच कॉलेज प्रशासन ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. मान सिंह को उनके पद से हटा दिया है। उनकी जगह राजनीतिक शास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी को अगले आदेश तक नया चीफ प्रॉक्टर नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध और 24 घंटे में चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग के बाद हुई है। मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज का है। बीए सेकेंड ईयर की दलित छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने विभाग जा रही थी। कॉलेज गेट के सामने प्रॉक्टर और कई प्रोफेसर मौजूद थे। इसी दौरान अंकुर सिंह, विशाल, लकी और हर्षित समेत कुछ अन्य लोग वहां खड़े थे। छात्रा का आरोप है कि उसे देखते ही अंकुर और उसके साथियों ने जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं और आवाज देकर अपने पास बुलाया। छात्रा के मुताबिक, उसने गाली देने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ बहस शुरू कर दी। उसने वहां मौजूद प्रॉक्टर से हस्तक्षेप कर उन्हें रोकने की गुहार लगाई, लेकिन आरोप है कि प्रॉक्टर ने उल्टा उसे ही डांटना शुरू कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। छात्रा का आरोप है कि उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया, बाल पकड़कर घसीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। शोर मचाने पर उसकी सहेलियां मौके पर पहुंचीं और उसे बचाया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंकुर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस घटना और कॉलेज में पिछले ढाई महीने से अराजकता के आरोपों को लेकर ABVP ने 25 नवंबर को विरोध प्रदर्शन किया था। परिषद ने चीफ प्रॉक्टर डॉ. मान सिंह को 24 घंटे के भीतर पद से हटाने की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। अब कॉलेज प्रशासन ने चीफ प्रॉक्टर को पदमुक्त कर दिया है।ABVP के प्रयाग महानगर मंत्री प्रतीक मिश्रा सूरज ने कहा कि शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना जरूरी है। वहीं, महाविद्यालय कार्य संयोजक शांतनु ने कहा कि कॉलेज में पिछले ढाई महीने से माहौल खराब था। नए चीफ प्रॉक्टर के साथ मिलकर परिसर में शांति और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, डिप्टी सीएम बनेगा: चंद्रशेखर:उन्होंने कहा- न्याय बुलडोजर से नहीं, बल्कि संविधान से होगा
    Next Article
    SBI से 49.50 लाख का ऋण लेकर हड़पने का आरोप:शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पैसे मांगने पर बैंक कर्मचारियों को दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment