Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SBI से 49.50 लाख का ऋण लेकर हड़पने का आरोप:शाखा प्रबंधक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, पैसे मांगने पर बैंक कर्मचारियों को दी धमकी

    1 day ago

    2

    0

    फतेहपुर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की थरियांव शाखा से 49.50 लाख रुपए का व्यवसायिक ऋण लेकर रकम हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऋण की रकम कारोबार में लगाने के बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल की गई। बैंक कर्मचारियों के ऋण वसूली के लिए पहुंचने पर उनके साथ अभद्रता कर धमकी भी दी गई। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर गुरुवार को थरियांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मैसर्स जेके ट्रेडर्स के नाम पर लिया था ऋण शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के टीकर गांव निवासी जितेन्द्र कुमार ने 26 दिसंबर 2024 को मैसर्स जेके ट्रेडर्स के नाम से कारोबार के लिए 49 लाख 50 हजार रुपए की नकद साख सीमा (कैश क्रेडिट लिमिट) का ऋण लिया था। जितेन्द्र कुमार शत्रुघ्न सिंह का बेटा है। मित्रों और रिश्तेदारों के खातों में भेजी रकम शिकायत के मुताबिक, ऋण की रकम कारोबार में लगाने के बजाय निजी खर्चों में इस्तेमाल की गई। आरोप है कि ऋण खाते से बड़ी रकम जितेन्द्र कुमार ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों के खातों में भेज दी। शेष रकम वैभव इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के जरिए कथित तौर पर फर्जी तरीके से ठिकाने लगाई गई। बैंक प्रबंधन का आरोप है कि ऋण की पूरी रकम हड़पने के इरादे से धोखाधड़ी की गई, जिससे बैंक को आर्थिक नुकसान हुआ। बोला- जो करना है कर लो, ऋण वापस नहीं करूंगा बैंक प्रबंधन के अनुसार, ऋण वसूली और जांच के लिए बैंक कर्मचारी जितेन्द्र कुमार के पास पहुंचे तो उसने उनके साथ अभद्रता की और धमकी दी। आरोप है कि उसने कर्मचारियों से कहा कि वे जो करना चाहें कर लें, उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उसने अपनी पहुंच उच्चाधिकारियों तक होने की बात कहते हुए बैंक का ऋण वापस करने से भी इनकार किया। लेनदेन और दस्तावेजों की जांच कर रही पुलिस थरियांव पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऋण खाते के लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज ईश्वर शरण कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर हटाए गए:दलित छात्रा ने कहा प्रॉक्टर के सामने मारा और कपड़े फाड़े, एबीवीपी ने किया विरोध
    Next Article
    7 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ पढ़ी संविधान की प्रस्तावना:फिरोजाबाद में प्रशासन ने कराया जागरूकता कार्यक्रम, जज ने बताए अधिकार व कर्तव्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment