Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के करेली में युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:चोरी के आरोप में बीच सड़क पर पटक-पटक कर मारा, चीखता रहा युवक

    5 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना रंगोली पैलेस के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने एक युवक पर चोरी का आरोप लगाकर उसे बीच सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित युवक की पहचान फैज़ान खान के रूप में हुई है। फैज़ान ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि हन्नान, मुशाहिद और उनके भाइयों ने उस पर झूठा चोरी का आरोप लगाया और फिर सरेआम उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसे सड़क पर पटक-पटक कर पीटा और उसके साथ अभद्रता भी की। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान फैज़ान बार-बार रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी युवकों ने उसकी एक न सुनी और लगातार उसे पीटते रहे। आसपास मौजूद लोगों में से किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करेली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज 40°C पार करेगा तापमान:गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं, सुबह से चल रही पूर्वी हवा
    Next Article
    बाराबंकी के बड्डूपुर में 24 घंटे में दो शव मिले:एक दिन पहले नहर किनारे युवती, आज खेत में युवक का मिट्टी सना शव मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment