Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज की मस्जिदों में हुई अलविदा की दो जमात:आखिरी जुमा पर अलर्ट, अफसरों ने किया रूट मार्च, ड्रोन से निगरानी

    22 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज समेत देशभर में 13 मार्च शुक्रवार को अलविदा (रमजान में पड़ने वाले आखिरी जुमा) की नमाज अकीदत से अदा की गई। अलविदा की नमाज सड़कों, मस्जिदों के बाहर नहीं हुई, ऐसे में अधिक भीड़ की वजह से मस्जिदों में दो जमात का इंतजाम हुआ ताकि सभी लोग नमाज पढ़ सकें। आखिरी जुमा पर मस्जिदों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। रोजेदारों की नमाज न छूटे इसके लिए शहर की ज्यादातर बड़ी मस्जिदों में दो बार नमाज पढ़ाई गई। एक नमाज एक बजे दोपहर के करीब हुई तो दूसरी नमाज दो बजे के आसपास अदा की गईं। चौक जामा मस्जिद की बात करें तो अलविदा की पहली जमात दोपहर एक बजे मौलाना सैय्यद रईस अख्तर हबीबी ने पढ़ाई। जबकि दूसरी जमात दोपहर दो बजे मौलाना सैय्यद अली असगर रजवी ने अदा कराई। शहर में अलर्ट, पुलिस-आरएएफ तैनात अलविदा की नमाज के मद्देनजर अलर्ट भी जारी हुआ है। शहर में सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। खासकर पुराने शहर में पुलिस और आरएएफ की तैनाती रही। सभी बड़ी मस्जिदों के आसपास फोर्स की तैनाती है। चौक जामा मस्जिद, चक स्थित शिया जामा मस्जिद के आसपास ड्रोन से निगरानी की गई। पुराने शहर करेली, खुल्दाबाद, अटाला, रसूलपुर, रोशनबाग, नूरुल्ला रोड, मंसूर अली पार्क, चकिया, बहादुरगंज, नखासकोहना, सब्जीमंडी, चौक, दरियाबाद, रानीमंडी, शाहगंज, जानसेनगंज, कटरा, मुट़्ठीगंज, बहादुरगंज आदि इलाकों में रूट मार्च किया गया। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह नमाज के वक्त अपने क्षेत्रों में गश्त करें। रूट मार्च कर सुरक्षा इंतजाम देखें। अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर अबकी बार अलविदा की नमाज के दौरान अमेरिका और इजरायल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। शिया मुसलमान प्रयागराज में लगातार गम और गुस्से का इजहार कर रहे हैं। शिया समुदाय के लोगों ने पहले ही ऐलान किया है कि वह ईद नहीं मनाएंगे। ऐसे में अलविदा पर शहर में प्रदर्शन की तैयारी हो सकती है। नमाज के दौरान विरोध से अफरातफरी न फैले इसे लेकर पुलिस सतर्क है। शबे कद्र की कीमती रातों में पूरी रात इबादत माहे मुक़द्दस रमज़ान के आखरी अशरे में अपने गुनाहों कबीरा व गुनाहे सग़ीरा से माफी, तौबा और मग़फिरत के लिए दुआएं हो रही हैं। रमजाम की कीमती रातों शबे कद्र पर पूरी रात मुस्लिम समुदाय के लोग इबादत कर रहे हैं। मस्जिद क़ाज़ी साहब बख्शी बाजार में मौलाना सैय्यद जव्वादुल हैदर रिज़वी, चक शिया जामा मस्जिद में इमाम ए जुमा हसन रज़ा ज़ैदी, दरियाबाद अरब अली खां में मौलाना इरफ़ान हैदर ज़ैदी, मुसल्ला ए ज़ीशान में मौलाना आमिरुर रिज़वी, दरियाबाद मस्जिद गदा हुसैन में मौलाना ज़रग़ाम हैदर, मस्जिद बीबी खदीजा करेली में मौलाना अलमदार हसनैन, रानीमंडी चकय्या नीम इमामबाड़ा बेग में मौलाना ज़ीशान हैदर, मस्जिद मौला अली दरियाबाद में मौलाना अम्मार ज़ैदी, मस्जिद ए मोहम्मदी लेबर चौराहा करेली में मौलाना वसी हैदर की क़यादत में पूरी रात मुस्लिमों ने इबादत में गुज़ारी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैस एजेंसी संचालकों के साथ DM की बैठक:एडिशनल CP ने कहा- हर थाना स्तर पर कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित
    Next Article
    भदोही में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज:रमजान माह के समापन का संदेश, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment