Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के रेस्टोरेंट में लगी आग:पास के योगा सेंटर में फंसीं महिलाएं, एक छात्रा का हाथ झुलसा

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में स्थित मील्स ऑन व्हील्स रेस्टोरेंट में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया और बगल में बने योगा सेंटर तक पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि रेस्टोरेंट के पास ही ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां थीं, जो योगा सेंटर का रास्ता थीं। आग फैलने के कारण यह रास्ता धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे योगा क्लास में मौजूद करीब 20 महिलाएं अंदर ही फंस गईं। योगा सेंटर में धुआं भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। 2 तस्वीरें देखिए… मौके पर मौजूद लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान एक छात्रा का हाथ झुलस गया। घायल छात्रा ने बताया कि शुरुआत में हल्का धुआं लग रहा था, लेकिन बाद में आग बढ़ने पर बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। किसी तरह लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। उन्होंने इसे बेहद डरावना अनुभव बताया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि रेस्टोरेंट का कुछ सामान जलकर खाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो रेस्टोरेंट पास-पास हैं और आग की लपटें तेजी से फैलते हुए सीढ़ियों तक पहुंच गई थीं, जिससे ऊपर जाने का रास्ता बंद हो गया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा के निलंबन की मांग पर अड़े सभासद:सभासद पति से मारपीट मामले में एसपी ने किया था लाइन हाजिर
    Next Article
    सोनभद्र में पुजारी ने खौलते दूध से नहाया, VIDEO:गोवर्धन पूजा करके बारिश की कामना की, प्रसाद में बांटे गए खीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment