Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज के SRN अस्पताल से पॉक्सो आरोपी फरार:2 सिपाहियों पर केस, CCTV में कैद हुई वारदात

    12 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से पॉक्सो एक्ट के आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी की सुरक्षा में तैनात दो सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही फरार आरोपी को भी नामजद किया गया है। यह मुकदमा प्रतापगढ़ के मानिकपुर कोतवाली प्रभारी की तहरीर पर प्रयागराज की नगर कोतवाली में दर्ज हुआ है। उधर, दूसरे दिन भी पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश देती रही। मानिकपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें पॉक्सो आरोपी जलालुद्दीन निवासी मानिकपुर और उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही मगन शर्मा व अनुज कुमार को नामजद किया गया है। आरोप है कि जिला कारागार प्रतापगढ़ से आरोपी को लेकर आए दोनों सिपाहियों ने SRN हॉस्पिटल में निगरानी में लापरवाही बरती, जिसका फायदा उठाकर वह फरार हो गया। पहले ही हो चुका था निलंबन मामले में लापरवाही सामने आने के बाद एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी के भागने की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे नीली शर्ट पहने आरोपी ट्रॉमा सेंटर से तेजी से निकलकर मुख्य गेट की ओर भागता नजर आता है। फुटेज में यह भी दिखाई देता है कि वह अस्पताल से बाहर सड़क की ओर निकल गया, लेकिन इसके बाद वह किस दिशा में गया, इसका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिल सका है। 3 टीमें तलाश में जुटीं फरारी के बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया। फिलहाल प्रयागराज और प्रतापगढ़ पुलिस की संयुक्त टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जिला जेल से मेडिकल जांच और डीएनए टेस्ट के लिए SRN हॉस्पिटल लाया गया था। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के दौरान ही उसने मौका पाकर पुलिसकर्मियों को चकमा दे दिया। कोतवाली प्रभारी नितेंद्र शुक्ला के अनुसार, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं और दोनों सिपाहियों को नोटिस तामील करा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आज तीसरा दिन:प्रयागराज में दिव्य दरबार में लगेगी अर्जी, दूसरे दिन डिप्टी सीएम व राजा भैया पहुंचे
    Next Article
    मऊ के माटीकला कारीगरों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण:15 मई 2026 तक आवेदन करें, मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण और प्रशिक्षुवृत्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment