Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आज तीसरा दिन:प्रयागराज में दिव्य दरबार में लगेगी अर्जी, दूसरे दिन डिप्टी सीएम व राजा भैया पहुंचे

    4 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का बृहस्पतिवार को आखिरी दिन है। इस दिन कथा के साथ ही दिव्य दरबार लगेगा जहां अर्जी भी लगाई जाएगी। इससे पहले कथा के दूसरे दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया और पूर्व सांसद मनोज तिवारी समेत तमाम वीआईपी पहुंचे। आज शाम चार बजे से होगी शुरुआत बृहस्पतिवार को दिव्य दरबार लगेगा, ऐसे में कथा एक घंटे पहले शुरू होगी। यानी आयोजन की शुरुआत शाम चार बजे से होगी। आखिरी दिन भी तमाम वीआईपी के कथा में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इनमें गोंडा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का भी नाम शामिल है। इसके साथ भजन सिंगर हंसराज रघुवंशी के भी आने की उम्मीद है। इससे पहले बुधवार को कथा के दूसरे दिन धीेरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत हमारे बाप का है, लेंसकार्ट वालों के काका का नहीं। इस कंपनी ने वर्करों से तिलक-सिंदूर लगाने, मंगलसूत्र पहनने को मना किया। मैं लेंसकार्ट वालों से कहना चाहता हूं कि अपनी कंपनी लाहौर में खोल लें। भारत में जिनको भी तिलक से, चंदन से, वंदन से, राम से, श्याम से, हनुमान से, बागेश्वर धाम से दिक्कत है। वह पतली गली से लाहौर खिसक लें। हम लेंसकार्ट वालों से कहेंगे कि बेटा तुम गड़बड़ हो गए हो, सुधर जाओ। वरना भारत का कानून सुधार देता है। यूपी की पुलिस तो वैसे भी फेमस है। गाड़ी पलट जाती है। हिंदुओं से हम कहना चाहते हैं कि आज उन्होंने तुम्हारे तिलक पर उंगली उठाई, तुम्हारे मंगलसूत्र पर उंगली उठाई। कल वह तुम्हारी बिरादरी, तुम्हारे बच्चों पर उंगली उठाएंगे। अगर हम एकजुट नहीं होंगे तो वह कल हमारी गीता, रामायण पर भी उंगली उठाएंगे। उधर कथा में पहुंचे भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आज हिंदू , जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं है। कथा में परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, महाभारत में युधिष्ठिर का पात्र निभाने वाले गजेंद्र चौहान व दुर्योधन का रोल अदा करने वाले पुनीत इस्सर भी शामिल हुए। इससे पहले महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने वाले फिरोज खान ने भी कथा में धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद लिया। इससे पहले मंगलवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि भारत हिंदू राष्ट्र होगा। उसके लिए प्रयास जारी है। हिंदू राष्ट्र के संकल्प को लेकर इस वर्ष हम रथ यात्रा करेंगे। इसकी घोषणा 4 जुलाई को करेंगे। तभी पूरी रथ यात्रा की जानकारी देंगे। 3 तस्वीरें देखिए… राजा भैया बोले, सनातनी हो तो दिखना भी चाहिए कथा में पहुंचे कुंडा विधायक राजा भैया ने कहा कि सनातनी हो ताे सनातनी दिखना भी चाहिए। आप सभी लोग कलावा पहना करिए, टीका लगाइए। हिंदुत्व के पक्ष में, सनातन के पक्ष में, राष्ट्र के पक्ष में बोलने को, लड़ने को तैयार रहिए। आज हमारा देश बुरी परिस्थितियों से गुजर रहा है। इस समय पूरे देश में हिंदुत्व के ऊपर, सनातन के ऊपर बहुत बड़ा संकट व्याप्त है। आज बहुत से लोग ऐसे हैं जो खुलेआम कहते हैं कि वंदे मातरम नहीं गाएंगे। अब यह हमारा-आपका दायित्व है कि चुनाव आने वाले हैं, ऐसे लोगों की ऐसी तैसी जरूर करना। आज के ही दिन पहलगाम में हमला हुआ था। वहां जाति नहीं पूछी गई। आतंकियों ने कलमा न पढ़ पाने पर पर्यटकों को गोली मार दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में गैस सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से मारपीट:एजेंसी मालिक के बेटे और कर्मचारियों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी, वीडियो की पुष्टि नहीं
    Next Article
    प्रयागराज के SRN अस्पताल से पॉक्सो आरोपी फरार:2 सिपाहियों पर केस, CCTV में कैद हुई वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment