Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज की विश्वप्रसिद्ध लोकनाथ की होली की शुरुआत:3 दिनों तक चलेगा उत्सव, शहर की हर गली हर मोहल्ला होली के रंग में रंगा

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में होलिका दहन के बाद रंगों का उत्सव पूरे शबाब पर है। शहर की हर गली, हर मोहल्ला होली के रंग में रंग चुका है। सड़कों पर युवाओं की टोलियां गुलाल उड़ाती, ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती नजर आ रही हैं। माहौल में उत्साह, उमंग और भाईचारे की झलक साफ दिखाई दे रही है। आज से प्रयागराज की विश्वप्रसिद्ध लोकनाथ की दो दिवसीय होली की शुरुआत हो चुकी है। सुबह से ही लोकनाथ क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। दूर-दराज के इलाकों से भी लोग यहां की अनोखी होली का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। परंपरा और उत्साह का संगम इस आयोजन को खास बनाता है। शहर के सिविल लाइंस, कटरा, चौक, लोकनाथ, जॉनसन गंज, तेलियरगंज, गोविंदपुर, झूंसी और नैनी समेत विभिन्न इलाकों में होली का रंग सिर चढ़कर बोल रहा है। जगह-जगह साउंड सिस्टम लगाकर युवा होली गीतों पर झूमते नजर आ रहे हैं। गुलाल और रंगों की बौछार के बीच सड़कों पर जश्न का माहौल है। होली के इस उत्सव को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। शहर में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। रंग, उमंग और परंपरा के संगम के साथ प्रयागराज में होली का यह पर्व एक बार फिर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर बाइकर्स पर पुलिस प्रशासन सख्त:एटा में बेरीकेटिंग लगाकर कार्रवाई, कई युवा हिरासत में लिए गए
    Next Article
    बलिया में परिवहन मंत्री ने होली पर ढोल-मंजीरा बजाया:हुरियारों के साथ उड़ाया अबीर गुलाल, मंदिरों में भी उमड़े भक्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment