Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 10 साल के बच्चे से कुकर्म:बहाने से गली में ले गया पड़ोसी, घर पहुंचकर फूट-फूटकर रोया मासूम; 4 पर FIR

    1 day ago

    3

    0

    प्रयागराज के मुट्ठीगंज में 10 साल के मासूम के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर पर बच्चे को बहला-फुसलाकर सुनसान गली में ले जाने और उसके साथ गलत काम करने का आरोप है। घटना के बाद डरा-सहमा बच्चा घर पहुंचा और एक कोने में गुमसुम बैठ गया। माता-पिता ने जब उससे रोने की वजह पूछी तो उसने आपबीती बताई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खेलते समय मासूम को सुनसान गली में ले गया किशोर पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की है। 10 वर्षीय बच्चा घर से खेलने के लिए निकला था। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 17 वर्षीय किशोर उसे सुनसान गली में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद बच्चा घर पहुंचा, लेकिन उसने किसी से कुछ नहीं कहा। वह एक कोने में चुपचाप बैठा रहा। माता-पिता ने जब उसे खाना खाने के लिए बुलाया तो वह फूट-फूटकर रोने लगा। काफी पूछने और समझाने पर उसने माता-पिता को पूरी घटना बताई। शिकायत करने पहुंचे परिवार को धमकाया पीड़ित के माता-पिता का आरोप है कि वे शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो वहां मौजूद उसके पिता, चाचा और मां ने उनके साथ गाली-गलौज की। साथ ही धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। आरोपी किशोर और परिजनों पर मुकदमा इसके बाद पीड़ित परिवार मुट्ठीगंज थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर और उसके पिता, चाचा व मां के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मजदूरी करता है आरोपी किशोर एसएचओ मुट्ठीगंज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर की तलाश की जा रही है। मामले में जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि आरोपी किशोर मजदूरी करता है, जबकि पीड़ित बच्चे के माता-पिता फर्नीचर बनाने का काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवैसी बोले- चंद्रशेखर यूपी के CM उम्मीदवार:एक्स गर्लफ्रेंड का तंज- अब अब्दुल्ला दलित की दरी बिछाएगा, VIDEO
    Next Article
    चंद्रशेखर की एक्स गर्लफ्रेंड बोलीं- यूपी में जीरो सीट आएगी:एक सीट जीतकर दिखा दें, तो वह जो कहेगा, मैं करूंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment