Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 100 की रफ्तार में कार 3 बार पलटी;VIDEO:ड्राईवर सीट से उछलकर दूर गिरा, पोल और डिवाइडर तोड़ते हुए टकराई कार

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसने घटना की भयावहता को साफ तौर पर दिखा दिया है। वीडियो में एक तेज रफ्तार बलेनो कार बीच सड़क पर दौड़ती हुई नजर आती है, जो अचानक अनियंत्रित होकर पहले बिजली के खंभे से टकराती है और फिर डिवाइडर में जोरदार भिड़ंत के बाद करीब तीन बार पलट जाती है। हादसे के दौरान चालक कार से बाहर निकलकर दूर जा गिरता है, जबकि गाड़ी सड़क पर पलटती रहती है। देखें तस्वीरें जानकारी के अनुसार, कार लगभग 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी और चालक कथित तौर पर हाई स्पीड में स्टंट कर रहा था। इसी दौरान उसने नियंत्रण खो दिया, जिससे यह गंभीर हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सीट, पहिए और अन्य बॉडी पार्ट्स सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए। कार पहले नगर निगम के एक बिजली के खंभे से टकराई, जिससे खंभा बुरी तरह टूटकर गिर गया। इसके बाद डिवाइडर पर लगे अन्य खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। यह हादसा एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरनाक परिणामों की चेतावनी दे रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    45 वर्षीय व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला:कासगंज पुलिस ने पहचान कर जांच शुरू की, गांव में दवाई बेचता था
    Next Article
    मिशन शक्ति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाएं सम्मानित:श्रावस्ती मे प्रशस्ति पत्र दिए गए, नारी सुरक्षा सम्मान की दिलाई गई शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment