Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू:17 अक्टूबर तक चलेंगे आयोजन; ह्यूमन रंगोली, श्रमदान और दीपदान भी होगा

    51 minutes ago

    1

    0

    प्रयागराज में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। इस एक महीने के अभियान के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ हर्षिका सिंह को इसका नोडल अधिकारी बनाया है। अभियान के पहले दिन जिले के सभी प्रमुख प्रोजेक्ट, नदियों के घाटों, मंदिरों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों में दीपदान किया जाएगा। इस दौरान 108 मीटर व्यास की ह्यूमन रंगोली बनाई जाएगी। हर नागरिक 25 मिनट का डिजिटल श्रमदान करेगा। साथ ही, हर ब्लॉक में 7 बहुउद्देशीय शिविरों के जरिए सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को होगी। पहले 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम के तहत सभी प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदियों के घाटों, मंदिरों, पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और अस्पतालों में खास दीप जलाए जाएंगे। इसी दिन केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ पाने वाले परिवार शाम 7 बजे अपने घरों पर दीप जलाकर अभियान से जुड़ेंगे। अभियान के दौरान सभी सरकारी और निजी स्कूलों को कार्यक्रम का मैदान बनाया गया है। कक्षा 5 से 8 तक के छात्र ड्राइंग बनाएंगे। वहीं, कक्षा 9 से 12 के छात्र भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उच्च शिक्षा संस्थानों में युवाओं से बातचीत और 'विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश' थीम पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोक जागरूकता के लिए 'नमो सेवा गाथा' तैयार की गई है। ग्राम पंचायत स्तर, सामुदायिक केंद्रों और स्कूलों समेत प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर सांस्कृतिक नुक्कड़ नाटक दिखाए जाएंगे। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर खास और बड़े कार्यक्रम होंगे। पोषण और मातृत्व कल्याण पर ध्यान देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिन का उत्सव और बातचीत कार्यक्रम होगा। इसमें आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और माताओं को सम्मानित किया जाएगा। हेल्दी बेबी प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही, अतिरिक्त पोषाहार सामग्री, कॉमिक्स बुक्स और मिठाई बांटी जाएगी। 'कहानी बदलाव की' सेगमेंट में सरकारी परियोजनाओं से लाभार्थियों के जीवन में आए अच्छे बदलावों को शॉर्ट रील्स के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के जरिए शहरी और ग्रामीण ब्यौरे को जोड़ा गया है। प्रमुख चौराहों पर स्थायी अखंड सेवा ज्योति स्थापित होगी। जनपद के विभिन्न कोनों से पैदल, साइकिल और बाइक रैलियां मुख्य चौराहों पर मिलेंगी। साथ ही विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प तथा सफाई, स्वच्छता व भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम होंगे। ‘सेवा मेरा योगदान’ जन-आंदोलन का आधार होगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान, नदी घाट सफाई, सघन वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, वंचित बच्चों को शिक्षा सहयोग, अंगदान संकल्प, नशामुक्त भारत, मतदाता जागरूकता, वोकल फार लोकल, गौशाला, स्कूल व सरकारी योजनाओं पर जनजागरूकता होगी। हर विधानसभा में न्यूनतम 2 स्थलों का कायाकल्प होगा और हर नागरिक कम से कम 25 मिनट श्रमदान कर माई भारत पोर्टल पर वीडियो अपलोड करेगा। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की साक्षात् मौजूदगी होगी। प्रत्येक विकास खंड स्तर पर 7 बहुउद्देशीय शिविर लगेंगे। स्टॉल, स्वास्थ्य मेला और केंद्र-राज्य की समस्त योजनाओं की जानकारी एक छत के नीचे मिलेगी। ऑन-द-स्पॉट फॉर्म भरना और पात्रता सत्यापन करते हुए 100 प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित किया जाएगा। अभियान के दृश्य पक्ष को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी है। ‘रंगोली राष्ट्र एवं घर घर से राष्ट्र’ कार्यक्रम के तहत चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर 108 मीटर व्यास का भारत मण्डल और भव्य ह्यूमन रंगोली उतारी जाएगी। पूरे अभियान के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सीडीओ को दी गई है। इसके अलावा हर उप-कार्यक्रम के लिए पृथक नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, डीडीओ जीपी कुशवाहा, पीडी भूपेंद्र सिंह, बीएसए अनिल कुमार समेत सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश हैं कि वे अपनी कार्ययोजना को अमली जामा पहनाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में गणेश चतुर्थी पर्व की तैयारी:मंदिरों में विशेष आयोजन, भक्त रखेंगे उपवास; मूर्तियों की जमकर बिक्री
    Next Article
    मथुरा में रक्तदान शिविर संपन्न:30 यूनिट खून एकत्र किया गया, 3 महिला दाताओं ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment