Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 19 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:PDA ने सरफुद्दीनपुर और मलावा बुजुर्ग में की कार्रवाई

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ मंगलवार को झूसी क्षेत्र में व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। यह कार्रवाई जोन-05 के तहत उपजोन 5ए और 5बी में जोनल अधिकारी के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान करीब 19 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। पीडीए की टीम ने सबसे पहले सरफुद्दीनपुर, सरायइनायत (झूसी) क्षेत्र में लगभग 3 बीघा भूमि पर की गई प्लाटिंग को तोड़ा। यहां जीटी रोड से प्लाटिंग स्थल तक बनाई गई करीब 40 फीट चौड़ी अवैध सड़क को भी जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई में उदय प्रताप श्रीवास्तव उर्फ विधायक, रमेश सिंह (निवासी बलिया), विशाल सिंह उर्फ रीशु, सुरेश चंद्र, अभिनाश चंद्र, आनंद कुमार (निवासी गाजीपुर) तथा राजपति कुशवाहा समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। इसी क्रम में दीपक मिश्रा व अन्य द्वारा सरफुद्दीनपुर क्षेत्र में लगभग 3 बीघा में की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया। बरियारी ग्राम सभा (झूसी) में आजाद पटेल उर्फ मास्टर द्वारा करीब 3 बीघा भूमि पर की गई प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा मलावा बुजुर्ग, झूसी में पिंटू और फिरोज द्वारा लगभग 4 बीघा तथा अजय यादव और महेंद्र यादव द्वारा करीब 6 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग पर भी कार्रवाई की गई। पीडीए अधिकारियों के अनुसार, इन सभी मामलों में बिना स्वीकृत नक्शा और लेआउट के भूखंड विकसित किए जा रहे थे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने हेतु संबंधित थाने में तहरीर दी जाएगी। यह पूरी कार्रवाई जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, सुपरवाइजर, पीडीए प्रवर्तन टीम और थाना झूसी पुलिस की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। पीडीए ने चेतावनी दी है कि शहर में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में जूनियर बार चुनाव संपन्न, 1834 मत पड़े:आज सुबह 8 बजे से मतगणना, 48 उम्मीदवार मैदान में
    Next Article
    गोंडा में प्रधानी वर्चस्व को लेकर फायरिंग, दो घायल:लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, छर्रा लगने से किशोर गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment