Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जूनियर बार चुनाव संपन्न, 1834 मत पड़े:आज सुबह 8 बजे से मतगणना, 48 उम्मीदवार मैदान में

    18 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कुल 2074 पंजीकृत सदस्यों में से 1834 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना आज गुरुवार सुबह आठ बजे से कचहरी परिसर स्थित सेंट्रल बार भवन में शुरू होगी। अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 48 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। एल्डर कमेटी, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के सहयोग से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हुई। मतदान के दौरान उम्मीदवारों ने मतदाताओं से वोट मांगने के लिए सक्रियता दिखाई। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और दोपहर 1:30 बजे तक चला। आधे घंटे के भोजनावकाश के बाद, यह प्रक्रिया दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक जारी रही। मतदान स्थल सेंट्रल बार भवन के आसपास लगभग 200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जबकि लगभग 150 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने मतदान कार्मिक के रूप में सहयोग किया। मतदाताओं को चार टेबल से पर्ची और बैलट पेपर प्रदान किए गए, जिसके बाद उन्होंने 16 बूथों पर गोपनीय मतदान किया। एल्डर कमेटी ने मतगणना दो दिन करने का प्रावधान तय किया है। मतगणना के दौरान समय-समय पर उम्मीदवारों को प्राप्त मतों की जानकारी अनाउंसमेंट के माध्यम से दी जाएगी। एल्डर कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव एल्डर कमेटी के अध्यक्ष देवनारायण शुक्ला, सदस्य जगत बहादुर सिंह, रफीक खां, राजेंद्र सिंह, न्यासी मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र शुक्ला और अधिवक्ता परमानंद मिश्र के सहयोग से संपन्न कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में विवाहिता का फंदे से लटका मिला था शव:पति समेत दो पर दहेज हत्या का केस दर्ज, पति ने की थी दो शादी
    Next Article
    प्रयागराज में 19 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त:PDA ने सरफुद्दीनपुर और मलावा बुजुर्ग में की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment