Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 2 लेखपाल एक लाख रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार:ऑफिस बनाकर घूस ले रहे थे, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला और पुरुष लेखपाल ने बकायदा एक कमरे का ऑफिस बना रखा था। दोनों जमीन संबंधित विवादों को यहीं निपटाते थे। अख्या लगाने और मकान निर्माण कार्य को न रुकवाने के एवज ने दोनों ने एक लाख रुपये की डिमांड की थी। एंटी करप्शन टीम ने प्लान बनाकर ट्रैफिंग की और एक लाख रुपये घूंस लेते हुए दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। प्रयागराज के सोरांव तहसील के दोनों लेखपालों को शिवकुटी थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लेखपालों की पहचान राजशेखर (मलाक हरहर) और जूही मिश्रा (महरूडीह) के रूप में हुई है। टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा। जानिए क्या है पूरा मामला नवाबगंज के आनापुर के रहने वाले अभयराज यादव पुत्र शंकरलाल यादव ने एंटी करप्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि राजशेखर लेखपाल तहसील सोरांव उनसे रिश्वत की मांग कर रहा है। बताया कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर आख्या लगाने और निर्माण कार्य न रोकने के एवज में 1,00,000 रुपये मांगे जा रहे हैं। अभयराज की शिकायत पर गुरुवार को एंटी करप्शन टीम की 14 सदस्यीय टीम ने ट्रैपिंग की। इंस्पेक्टर अलाउद्दीन अंसारी के नेतृत्व में शिवपुर मलाका लखनऊ रोड प्रयागराज के पास से लेखपाल राजशेखर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ ही जूही मिश्रा पुत्री स्वामीनाथ मिश्र निवासी लक्ष्मणपुर थाना टांडा जनपद अम्बेडकर नगर को पकड़ा गया। जूही का हाल पता न्यायनगर थाना धूमनगंज है। ऑफिस बनाकर घूस लेते थे दोनों के कब्जे से रिश्वत के एक लाख रुपये ट्रैपिंग टीम ने बरामद किए। यह वहीं रुपये थे, जो अभयराज के जरिए रिश्वत दी गई थी। जूही लेखपाल अपने साथी लेखपाल राजशेखर के साथ मिलकर रिश्वतखोरी कर रही थीं। दोनाें ने आफिस बनाकरघूंस लेने का काम शुरू किया था। लगातार मिल रही थी शिकायत दोनों लेखपाल 2024-25 बैच के हैं और सोरांव तहसील में उनकी यह पहली पोस्टिंग थी। राजशेखर फतेहपुर जनपद के निवासी हैं, जबकि जूही मिश्रा सुल्तानपुर की रहने वाली हैं। लंबे समय से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। लेखपालों ने एक कमरा किराए पर लेकर उसे अपना 'ऑफिस' बना रखा था। यहीं पर वे क्षेत्रीय लोगों से संबंधित कामकाज निपटाते थे और पैसों का लेनदेन भी करते थे। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. 'सुपर कॉप' जिसे शंकराचार्य ने साजिश का मास्टरमाइंड बताया:5 जिलों में 500 एनकाउंटर किए; आशुतोष ब्रह्मचारी को भेजा था जेल शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने IPS डॉ. अजय पाल शर्मा पर आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाया। शंकराचार्य ने एक फोटो सार्वजनिक की है। जिसमें आईपीएस अजय पाल, उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश में लोन डिफॉल्टर कारोबारी को मिली सेंट्रल बैंक की कमान, मच गया बवाल!
    Next Article
    हरदोई में दो मंजिला मकान में भीषण धमाके का VIDEO:पटाखा बनाते समय बारूद में लगी आग; मलबे में दबकर 2 महिलाएं घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment