Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 3 दिन बाद मिली बारिश से राहत:बाढ़ का खतरा बरकरार , लोगों के घरो तक पहुंचा पानी, राहत शिविर मे पहुंचने लगे लोग

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम साफ हो गया। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल छा रहे हैं और हल्की धूप भी निकल रही है। प्रयागराज में गंगा यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से प्रयागराज में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। निचले इलाकों में अब घरों तक पानी पहुंचने लगा है। जहां पर अब लोग अपना घर छोड़कर सामान समेट कर राहत शिविर की ओर बढ़ रहे हैं। प्रयागराज के राजापुर में 50 से अधिक मकान बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं दूसरी ओर सलोरी, बघाड़ा, बख्शी बांध, दारागंज समेत कई घरों में अब धीरे-धीरे बाढ़ का पानी प्रवेश करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, यमुना का नैनी में जलस्तर 82.48 मीटर दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 6 सेंटीमीटर नीचे आया है। वहीं गंगा का फाफामऊ में जलस्तर 83.02 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 9 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.06 मीटर रहा, जो 10 सेंटीमीटर नीचे आया है। वहीं एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 82.58 मीटर दर्ज किया गया, जिसमें 5 सेंटीमीटर की कमी आई है। पिछले 24 घंटे में फाफामऊ में 7.2 मिमी और छतनाग में 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि सभी बांध और तटबंध फिलहाल सुरक्षित बताए गए हैं। इसके बावजूद निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। कई जगह सड़कें और गलियां जलमग्न हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। पिछले तीन दिनों से लगातार बदलते मौसम और रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण शहर में लोगों के आवागमन पर असर पड़ा था। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। शुक्रवार शाम तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन देर शाम मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार, पिछले तीन दिनों से प्रयागराज में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी था। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को प्रयागराज में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। फिलहाल सुबह मौसम साफ है और बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है। हालांकि देर शाम मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर अंकित बालियान के हत्यारोपी-शूटर सत्यम का धमकी वाला वीडियो:बोला- दो मर्डर और होंगे, कोई बचा सकता हो तो बचा लेना; परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई
    Next Article
    गाजीपुर में शराब की दुकान में चोरी:2.34 लाख नकद और चार पेटी शराब गायब, CCTV का DVR भी उखाड़ ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment