Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर अंकित बालियान के हत्यारोपी-शूटर सत्यम का धमकी वाला वीडियो:बोला- दो मर्डर और होंगे, कोई बचा सकता हो तो बचा लेना; परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई

    1 hour ago

    1

    0

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में एक लाख रुपए के इनामी शार्प शूटर सत्यम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह कहता हुआ सुनाई दे रहा है- ‘आने वाले समय में भाई दो मर्डर होंगे, ठीक है! और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लेना भाई, मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं।’ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही वीडियो की सत्यता और इसे पोस्ट करने वाले की पहचान की जांच शुरू कर दी गई है। अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटरों सुमित (24) और मोहित (22) को यूपी पुलिस ने चार दिन पहले मुठभेड़ में मार गिराया था। उन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। वहीं 2 आरोपी सत्यम और आर्यन अब भी फरार हैं। दोनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंकित के परिजनों को पहले से सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। चार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। परिवार की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। बता दें कि 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके निकले थे। तभी हमलावरों ने उन्हें घेरकर 18 राउंड फायरिंग की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अब जानिए पूरा मामला बुधवार को इंस्टाग्राम पर kady.4nsatyam नाम की एक आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया। यह वीडियो 17 सेकेंड का है। इसमें हत्याकांड के आरोपी शूटर सत्यम की फोटो लगी है। इसपर उसकी आवाज में एक ऑडियो चल रहा है। इसमें कहा गया है- आने वाले समय में भाई दो मर्डर होवेंगे दो, ठीक है! और कोई उन्हें बचा सकता हो तो बचा लियो भाई, मारेंगे तो मारेंगे भाई, छोड़ेंगे नहीं। सत्यम-आर्यन के नाम से 20 से ज्यादा अकाउंट वीडियो सामने आने के बाद ही पुलिस चौकन्नी हो गई। एसपी ने वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अंकित के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की जांच में इंस्टाग्राम, स्नैपचैट समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सत्यम, आर्यन और गोगी गिरोह के नाम से 20 से अधिक अकाउंट सामने आए हैं। इन अकाउंट से लगातार वीडियो पोस्ट की जा रही है। पुलिस सभी अकाउंट की गतिविधियों की जांच कर रही है। साथ ही इन्हें चलाने वालों की पहचान का भी प्रयास कर रही है। हरियाणा से पहुंचे 12 दोस्तों ने परिवार को किया सतर्क मंगलवार को हरियाणा से अंकित के करीब 12 दोस्त बंतीखेड़ा गांव पहुंचे थे। उन्होंने अंकित के पिता सतबीर सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। दोस्तों ने परिवार को सतर्क रहने की सलाह दी और आशंका जताई कि गिरोह की ओर से परिवार को भी निशाना बनाया जा सकता है। सतबीर सिंह ने दोस्तों से कहा कि वह अपना बेटा खो चुके हैं। ऐसे में सभी लोग अपना ध्यान रखें और सावधानी बरतें। जेल में बंद आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी हत्याकांड की जांच में पुलिस अब जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ करेगी। करनाल जेल में बंद राकेश उर्फ पंपू और दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रोहित को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस 7 सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल करेगी। एएसपी सुमित के मुताबिक, रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ में हत्याकांड से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ और पंजाब में भी दबिश वांछित शूटरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ एयरपोर्ट भी पहुंची और परिसर के साथ आसपास के इलाकों में आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके अलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत और पंजाब में भी पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर, सत्यम के संपर्कों की जांच जांच में सामने आया है कि आर्यन का पासपोर्ट एक्सपायर हो चुका था और वह इसे रिन्यू कराने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने करनाल पहुंचकर दोनों शूटरों के बारे में जानकारी जुटाई है। सत्यम से जुड़े लोगों और उसकी पुरानी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को कई संदिग्धों के घरों पर ताले मिले हैं। इन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होंगे आरोपी एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वांछित आरोपियों की संभावित लोकेशन के आधार पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने कहा कि वांछित आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- सिंगर हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर:20 राउंड गोलीबारी, हरियाणा भाग रहे थे; अंकित के पिता बोले- आधा इंसाफ मिला, आधा बाकी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के 2 शूटरों को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को घेर लिया। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में स्वाइन फ्लू का पहला केस मिला:बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का छात्र पॉजिटिव हुआ, 4 दिन से बुखार आ रहा था
    Next Article
    प्रयागराज में 3 दिन बाद मिली बारिश से राहत:बाढ़ का खतरा बरकरार , लोगों के घरो तक पहुंचा पानी, राहत शिविर मे पहुंचने लगे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment