Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट:सुबह से छाए बादल, ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की धूप भी निकल रही है। गुरुवार को दिनभर तेज धूप के कारण उमस भरी गर्मी महसूस हुई थी, लेकिन शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मौसम विभाग ने शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। पिछले दो दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी और उमस परेशान कर रही है, जबकि रात में ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट महसूस हो रही है। रात में ठंडक बढ़ने के साथ ओस का असर भी दिखाई देने लगा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह हल्का कोहरा शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में रात के समय अधिक ठंडक महसूस हो रही है। देर रात और सुबह हल्के कोहरे का असर भी दिखने लगा है। रात के तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट महसूस की जा रही है। ऐसे में सुबह और रात का मौसम ठंडा रहने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी का असर बना रहता है। बारिश से गिर सकता है तापमान मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। आसमान में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार को बारिश होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है और रात में ठंडक बढ़ सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर एसपी को हाईकोर्ट ने तलब किया:सरकारी वकीलों को जानकारी न देने पर नाराजगी, 28 अक्तूबर को पेश होने का आदेश
    Next Article
    उन्नाव में गंगा का जलस्तर 15 सेंटीमीटर घटा:3 महीने बाद चेतावनी बिंदु से नीचे आया पानी, बाढ़ प्रभावितों को राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment