Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में अखिलेश का पूजा पाल पर तंज:बोले- उनसे बड़े पाल नेता हमारे पास, अतीक-अशरफ हत्याकांड की जांच पर चुप रहे

    20 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा में शामिल हो चुकीं पूर्व सपा विधायक पूजा पाल को लेकर जो बयान दिया, उसने सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है। अखिलेश ने इशारों-इशारों में कह दिया कि अब उन्हें पूजा पाल की कोई जरूरत नहीं है। उनसे बड़ा नेता हमारे पास है। प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि 2022 में सपा के टिकट पर चायल से विधायक बनीं पूजा पाल अब भाजपा में शामिल हो चुकी हैं और भाजपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष का बड़ा ओहदा दिया है। ऐसे में क्या सपा का पाल वोट बैंक छिटक जाएगा? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए पूजा पाल का नाम लिए बिना कहा, "उनसे बड़ा नेता हमारे पास मौजूद है।" इसके बाद उन्होंने मंच पर अपने बगल में बैठे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर इशारा करते हुए कहा, "पाल समाज का सबसे बड़ा नेतृत्व आज हमारे साथ है। हमें किसी और की जरूरत नहीं है। अखिलेश यादव से सवाल हुआ कि क्या अतीक अशरफ हत्याकांड की जांच सरकार बनने पर कराएंगे तो वे चुप रहे। कहा फेक इनकाउंटर की जांच होगी। आगामी चुनाव के लिए सपा की नई रणनीति अखिलेश यादव का यह बयान केवल एक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। अखिलेश ने साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी किसी एक चेहरे या 'नाम' की मोहताज नहीं है। पूजा पाल जैसे नेताओं का जाना पार्टी के लिए कोई बड़ा नुकसान नहीं है, क्योंकि सपा ने अब श्याम लाल पाल के रूप में समाज के बीच अपना मजबूत संगठनात्मक चेहरा स्थापित कर दिया है। भाजपा ने पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर पाल समाज को लुभाने की जो बिसात बिछाई थी, अखिलेश यादव ने उसी मैदान पर खड़े होकर उस चाल को बेअसर करने की कोशिश की है। उन्होंने यह संदेश दिया है कि 'वोट बैंक' नेताओं के साथ नहीं, बल्कि पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व के साथ है। सपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश पूजा पाल का गृह क्षेत्र प्रयागराज है। यहां पर खड़े होकर यह बात कहना सपा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए काफी है। अखिलेश का यह अंदाज भाजपा के उन दावों को खारिज करता है, जिनमें पूजा पाल के जरिए पाल वोट बैंक में सेंधमारी की बात कही जा रही थी। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि यह बयान अखिलेश यादव के उस बदलते तेवर को दिखाता है, जिसमें वे अब 'आक्रामक राजनीति' कर रहे हैं। पूजा पाल की राजनीतिक अहमियत को 'नगण्य' बताकर, अखिलेश ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनावों में सपा किसी भी 'दलबदलू' को सिर पर बिठाने के बजाय अपने कैडर-आधारित नेताओं पर ही भरोसा करेगी। अतीक और अशरफ हत्याकांड पर क्या बोले अखिलेश प्रेसवार्ता में अतीक और अशरफ हत्याकांड पर जब सवाल किया गया तो अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कई फेक इनकाउंटर किए गए। फेक इनकाउंटर में पुलिस वाले जेल भी जा चुके हैं। यह सरकार पुलिस से पॉलिटिकल काम ले रही है। इसलिए लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में खाना खिलाने के बहाने होटल में बुलाया:युवती से दुष्कर्म कर फरार हुआ, आरोपी के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    वाइफ को प्रिंसिपल से प्यार, पति का असिस्टेंट से अफेयर:गोरखपुर में समय के अभाव में टूट रहे रिश्ते, डिप्रेशन में जा रहे बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment