Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बलुआघाट पर डूबने से किशोर की मौत:चार दोस्त स्नान करने पहुंचे थे, एक गहरे पानी में समा गया

    22 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में रविवार शाम बलुआघाट पर गंगा स्नान करते वक्त 15 साल के किशोर की डूबने से मौत हो गई। चार दोस्त घाट पर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान एक किशोर गहरे पानी की तरफ बढ़ गया। वह डूबने लगा तो दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह पानी में समा गया। शोर मचा तो गोताखोर पानी में उतरे। काफी तलाश के बाद शव बरामद हो गया। हादसे में मरे किशोर का नाम वैभव केसरवानी है। वह खुल्दाबाद के रहने वाले सीपू केसरवानी का बेटा था। किशोर के डूबने की खबर पाकर परिवार के लोग घाट पर पहुंच रोते बिलखते रहे। पुलिस के गोताखोरों के अलावा वहां के नाविकों ने भी शव की तलाश की। तीन घंटे बाद शव बरामद हुआ तो घाट पर चीखें गूंजने लगीं। साथ स्नान करने गए तीन दोस्तों के घरवाले भी बदहवासी की हालत में घाट पहुंच गए थे। मुट्‌ठीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य लड़कों का बयान दर्ज किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फायरिंग-बमबाजी के मुल्जिम 21 दिन बाद भी फरार:माफिया अतीक के शूटर के रिश्तेदार, काली थार घेरकर चलाए थे बम-गोलियां
    Next Article
    केशव प्रसाद मौर्या बोले- यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार:प्रयागराज में कहा- यूपी में बहन-बेटियां सुरक्षित, प्रतिमाओं का अनावरण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment